Heatwave Alert in MP: मध्य प्रदेश में अप्रैल के महीने में भीषण गर्मी अपने तेवर दिखा रही है. दिल्ली, मध्य प्रदेश, और महाराष्ट्र तक लू का असर तेज होता दिखाई दे रहा है. आसमान में सुरज इस तरह से तप रहा है कि अप्रैल में ही मई जैसी उमस वाली गर्मी महसूस होने लगी है. दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. एमपी के कई जिलों और शहरों में तापमान 44 से 45 डिग्री तक पहुंचने पर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. IMD के अनुसार, अप्रैल-जुन 2026 में देश के कई हिस्सों में सामान्य से ज्यादा गर्मी और लू पड़ने की पूरी संभावना है. आसमान के साफ होने और सूखी हवाओं के साथ तपिश के बढ़ रही है.
16 जिलों में हीट वेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज यानी 20 अप्रैल को, 16 जिलों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है. विभाग ने पूर्वी मध्य प्रदेश में 23 अप्रैल से लू चलने की संभावना जताई है. प्रदेश में भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. दोपहर में बाहर घूमने को लेकर विभाग ने पूरी तरह से रोक लगाई है. गर्मी को देखते हुए लोगों को घर में रहने और ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जा रही है.
आठ शहरों में गर्मी का असर तेज
मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर बने रहने का अनुमान लगाया है. विभाग ने प्रदेश के निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, कटनी, उमरिया, जबलपुर, मंडला और छतरपुर में हीट वेव यानी लू का अलर्ट जारी किया है.
छतरपुर का नौगांव सबसे गर्म
प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. छतरपुर जिले के नौगांव में इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पहली बार 44 डिग्री के पार पहुंचा है. वहीं मंडला 43.9 डिग्री के साथ प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा. इसके अलावा खजुराहो में 43.4 डिग्री, दतिया, उमरिया और सतना में 43.1 डिग्री, दमोह में 43 डिग्री और नर्मदापुरम में 42.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया.
इसी क्रम में सीधी और सागर में 42.6 डिग्री, मलाजखंड में 42.5 डिग्री, रीवा में 42.4 डिग्री, धार में 42.2 डिग्री जबकि टीकमगढ़ और श्योपुर में पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.बड़े शहरों की बात करें तो जबलपुर में तापमान 42.5 डिग्री, ग्वालियर में 42.4 डिग्री, भोपाल में 41.8 डिग्री, उज्जैन में 41.4 डिग्री और इंदौर में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे साफ है कि पूरे प्रदेश में तेज गर्मी का दौर जारी है.
ये भी पढे़ं- MP Weather Today: एमपी में बढ़ी तपिश! 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 3 साल का रिकॉर्ड टूटा, जानें आपके शहर का हाल
