Vistaar NEWS

भोपाल में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, UP के दोनों डिप्टी CM थे सवार, सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया

Indigo flight makes emergency landing in Bhopal.

भोपाल में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग.

MP News: दिल्ली से लखनऊ जा रही इंडिगी की फ्लाइट की राजधानी भोपाल में इमरजेंसी लैंडिग करनी पड़ी. इस फ्लाइट में उत्तर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्या भी सवार थे. विमान की इमरजेंसी लैंडिंग राजाभोज एयरपोर्ट पर की गई. हालांकि गनीमत ये रही कि दोनों डिप्टी सीएम समेत सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया. किसी भी अप्रिय घटना की खबर नहीं है.

तीन बार लैंडिंग की कोशिश हुई नाकाम

सोमवार को इंडिगो की फ्लाइट(6E-6476) दिल्ली से लखनऊ जा रही थी. लेकिन खराब मौसम और विजिबिलिटी कम होने के कारण फ्लाइट को भोपाल डायवर्ट करना पड़ा. जानकारी के मुताबिक विमान लखनऊ पहुंच गया था और लखनऊ एयरपोर्ट पर तीन बार लैंडिंग की कोशिश की. लेकिन लैंडिंग सफल नहीं हो सकी. इसके बाद फ्लाइट को भोपाल डायवर्ट किया गया.

सुबह साढ़े 8 बजे लखनऊ पहुंचना था

इंडिगों की फ्लाइट रोजाना की तरह दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हुई थी. सुबह साढ़े 8 बजे फ्लाइट को लखनऊ पहुंचना था. लेकिन 9 बजे लखनऊ पहुंचने के बाद मौसम खराब हो गया. जिसके बाद फ्लाइट ने 3 बार चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर लैंडिग की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली, जिसके बाद फ्लाइट को भोपाल के लिए डायवर्ट करना पड़ा.

बताया जा रहा है कि लखनऊ में मौसम काफी खराब था, 80 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने के बावजूद विजिबिलिटी नहीं थी. इसके अलावा बारिश भी हो रही थी. जिसके कारण लखनऊ में फ्लाइट की लैंडिंग नहीं हो सकी.

ये भी पढे़ं: ‘अब बंगाल आजाद होगा, बिना डर के जय श्रीराम बोलेंगे’, भोपाल में रवि किशन बोले- TMC के लोग हिंदुओं के इलाके में बम मारते थे

Exit mobile version