‘अब बंगाल आजाद होगा, बिना डर के जय श्रीराम बोलेंगे’, भोपाल में रवि किशन बोले- TMC के लोग हिंदुओं के इलाके में बम मारते थे
भोपाल में एलएनसीटी यूनिवर्सिटी ने बीजेपी सांसद रवि किशन को डॉक्टरेट की उपाधि दी.
Ravi Kishan on Bengal Election: बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन सोमवार को भोपाल पहुंचे. यहां उन्होंने पश्चिम बंगाल में हुई बीजेपी की ऐतिहासक जीत पर प्रतिक्रिया दी. बीजेपा सांसद ने खुशी का इजहार करते हुए कि अब बंगाल आजाद होगा और खुलकर सांस लेगा. अब पश्चिम बंगाल में लोग खुलकर जय श्रीराम बोल पाएंगे.
‘बंगाल अब अपने पुराने अस्तित्व को पाएगा’
रवि किशन ने कहा कि पीएम मोदी पर पूरे बंगाली समाज को विश्वास को है. गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति और उनका बंगाल में केंद्रीय बलों को लगाना महत्वपूर्ण था. बंगाली समाज माफिया, गुंडों और बम के भय से खुद को आजाद करवाना चाहता था. बंगाल एक आध्यात्म की जगह हुआ करता था. अब बंगाल दोबारा अपने अस्तित्व को पा लेगा. वह ऐसा राज्य है जहां बांग्लादेश के घुसपैठिए थे. हमारा भारत मुक्त हुआ है. मैं पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद देता हूं. साथ ही उन सभी बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने गिलहरी की तरह बंगाल में काम किया.’
‘मुझको मेरी ही सभा में मारने आए थे’
ये लोग हिंदुओं के इलाके में बम मारना, हत्या करना इसी पर जीते थे. मारकाट के बाद हत्या करने की ही इनकी जीत थी. अभी भी ये लोग कह रहे थे कि 4 मई के बाद जीतकर आएंगे तो मार देंगे. मुझको मेरी सभा में ही मारने आ गए. सब आए थे वहां आतंक बचाने. लोग डर में थे, डरकर अंधेरे में हाथ दिखा रहे थे. सब लोग अपने बच्चों को बचाना चाहते थे. बंगाल के लोगों ने खुद को बचाने के लिए वोट किया है. अपनी अस्मिता बचाने के लिए, अपने पूजापाठ को बचाने के लिए लोगों ने वोट किया था.
एलएनसीटी यूनिवर्सिटी से मिली डॉक्टरेट की उपाधि
बीजेपी सांसद रवि किशन को भोपाल में एलएनसीटी यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की उपाधि दी है. इसको लेकर खुद रवि किशन ने जानकारी दी है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आज भोपाल के एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में आयोजित पंचम दीक्षांत समारोह में सहभागिता की. इस गरिमामय समारोह में मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल के करकमलों द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त हुई. मैं इस सम्मान को अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा के रूप में स्वीकार करता हूं. आने वाले समय में समाज, प्रदेश और देश की सेवा के लिए और अधिक ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहूंगा. एलएनसीटी यूनिवर्सिटी परिवार का हृदय से आभार.’
ये भी पढ़ें: मुस्लिम शासकों ने मंदिर को मस्जिद में बदला’, भोजशाला विवाद में ASI के वकील ने HC में दिया जवाब