Vistaar NEWS

इंदौर में गैस की किल्लत बनी मुसीबत! IET गर्ल्स हॉस्टल में 300 रुपये बढ़ी मेस फीस, बढ़े दामों पर छात्राओं ने जताया विरोध

indore gas shortage devi ahilya bai university iet increased 300 rupees mess fees

इंदौर: IET के स्टूडेंट्स ने मेस फीस की वृद्धि पर जताया विरोध

MP News: इंदौर में स्थित देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) में गैस की किल्लत अव्यवस्थाएं देखने को मिल रही हैं. कमर्शियल गैस सिलेंडरों के बढ़े हुए दाम और किल्लत की वजह से मेस संचालकों ने फीस बढ़ा दी है. इससे छात्राओं में गुस्सा देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही स्टूडेंट्स ने अतिरिक्त राशि देने से इनकार कर दिया है.

300 रुपये बढ़ाई गई मेस फीस

दरअसल, IET के मेस संचालक ने मेस फीस में 300 रुपये की बढ़ोतरी की है. वर्तमान में छात्राओं से 2500 रुपये मेस फीस ली जाती है. इसे बढ़ाकर अब 2800 रुपये कर दिया गया है. इस राशि में छात्राओं को सुबह का नाश्ता और दो समय का खाना दिया जाता है. हॉस्टल में करीब 250 छात्राएं हैं. नई दुनिया की रिपोर्ट के मुताबिक मेस संचालक का कहना है कि गैस की किल्लत और बढ़ी कीमतों की वजह से ये फैसला लिया गया है.

छात्राओं ने विरोध जताया

मेस संचालक का कहना है कि हमने मेस फीस में 10 रुपये दिन के हिसाब से वृद्धि की है. वहीं, दूसरी ओर छात्राओं का कहना है कि अचानक मेस फीस में वृद्धि करना गलत है. स्टूडेंट्स ने इस मुद्दे पर जमकर हंगामा किया. छात्राओं के लिए समस्या और बढ़ने वाली है. 22 मई से मेस बंद होने वाली है. कई छात्राएं विकल्प तलाश रही हैं और टिफिन सेंटर से संपर्क भी किया है.

ये भी पढ़ें: Indore: खेल-खेल में कार में जा छुपी मासूम, गेट बंद हुआ तो 2 घंटे तक तड़पती रही, दम घुटने से मौत

मीटिंग के बाद भी नहीं बनी बात

छात्राओं के विरोध करने के बाद मेस संचालक, IET निदेशक, हॉस्टल चीफ वार्डन और छात्राओं के बीच मीटिंग हुई. प्रबंधन ने स्टूडेंट्स के सामने 100 रुपये अतिरिक्त फीस देने के साथ ही एक समय भोजन की व्यवस्था करने का प्रस्ताव रखा है. इस पर छात्राएं गुस्सा दिखीं. अब 22 मई से मेस बंद होने जा रहा है, जिसका असर छात्राओं पर दिखेगा.

Exit mobile version