Indore News:महज 6 माह 24 दिन की उम्र में नन्ही दिविरा जैन ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने उज्जैन और इंदौर दोनों का नाम रोशन कर दिया. दिविरा का नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है.
दिविरा ने बनाया विश्व रिकार्ड
दिविरा ने 1 घंटा 2 मिनट 30 सेकंड तक बिना किसी सहारे के लगातार बैठकर सबसे लंबे समय तक बिना सहारे बैठने का विश्व रिकॉर्ड बनाया. यह रिकॉर्ड 22 मई 2026 को इंदौर में बनाया गया, जिसके बाद उन्हें आधिकारिक प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया गया.
शहरों में खुशी की लहर
दिविरा के पिता दीपम बोहरा और माता विरती बोहरा इंदौर निवासी हैं, जबकि उनके नाना संजय संघवी और नानी संध्या संघवी उज्जैन निवासी हैं. इस ऐतिहासिक उपलब्धि से दोनों शहरों में खुशी की लहर है और परिवार को लगातार बधाइयां मिल रही हैं. इतनी कम उम्र में विश्व रिकॉर्ड बनाकर नन्ही दिविरा ने साबित कर दिया कि असाधारण उपलब्धियों की कोई उम्र नहीं होती.
