Vistaar NEWS

त्योहारों पर यात्रियों को रेलवे की सौगात! इंदौर-जोधपुर समेत 6 ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच

train

ट्रेन

Diwali 6 Trains Extra Coaches: दीपावली पर बड़ी संख्या में लोग एक शहर से दूसरे शहर के लिए यात्रा करते हैं. अपने घर-परिवार और रिश्तेदारों के साथ त्योहार मनाने के लिए लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं. पीक सीजन में स्लीपर से लेकर एसी क्लास में कई बार लोगों को सीट कंफर्मेशन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. यात्रियों को किसी तरह की समस्या का सामना ना करने पड़े, इसके लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. इसके साथ ही मौजूदा ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं. रतलाम रेल मंडल से गुजरने वाली 6 ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाए गए हैं.

5-5 एक्स्ट्रा कोच लगाए गए

दशहरा और दीपावली सहित आगामी त्योहारों के मद्देनजर ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है. पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से गुजरने वाली तीन जोड़ी यानी छह ट्रेनों में अस्थायी रूप से पांच-पांच अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे. इनमें दो स्लीपर और तीन जनरल कोच शामिल होंगे.

इन ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच

रेलवे के अनुसार, इंदौर-जोधपुर, इंदौर-भगत की कोठी और अजमेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में अलग-अलग तारीखों से अतिरिक्त कोच की सुविधा शुरू होगी.

ये भी पढ़ें: 6.26 करोड़ की प्रॉपर्टी, सैलरी से 223 गुना आय, इंदौर का हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान निकला ‘धनकुबेर’

रेलवे का क्या कहना है?

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के मुताबिक, त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. अतिरिक्त कोच लगने से यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी और भीड़भाड़ से राहत मिलेगी. इससे दीपावली पर अपने घर जाने वाले यात्रियों का सफर पहले से अधिक सुविधाजनक हो सकेगा.

Exit mobile version