Vistaar NEWS

Advait Missing: ‘स्पाइडर मैन’ की टीम भी हार गई, 100 घंटे की मशक्कत के बाद भी अद्वैत का नहीं लगा पता, अब होगी टेक्निकल जांच

Advait

Advait

Advait Missing: इंदौर: एमपी के इंदौर के अद्वैत को लापता हुए करीब आठ दिन बीत चुके हैं. पुलिस को अबतक उनका कोई सुराग नहीं मिला है. कर्नाटक की शिवगंगे पहाड़ियों में 100 घंटे से ज्यादा चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने अब तलाशी अभियान बंद कर दिया. अब जांच का फोकस तकनीकी और दूसरे पहलुओं पर किया जा रहा है.

यह है मामले में अपडेट

अद्वैत की तलाश में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वन विभाग और फोरेंसिक टीम समेत 100 से ज्यादा लोग दो दिनों से लगातार जुटे रहे। दुर्गम और खतरनाक चट्टानी ढलानों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। कर्नाटक के चर्चित पर्वतारोही ज्योति राज उर्फ ‘स्पाइडर मैन’ की टीम को भी बुलाया गया, जिसने दुर्गम इलाकों में दो दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अब तक अद्वैत का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

इंदौर आने वाला था अद्वैत

पुलिस जांच में पता चला कि अद्वैत का मोबाइल और ड्रोन कैमरा शांतला ड्राप इलाके में पड़े मिले. कुछ देर मोबाइल चालू रहा फिर बंद हो गया. पुलिस को आशंका है कि किसी ने उसे उठाया होगा. लेकिन घर से बरामद लैपटॉप की सर्च हिस्ट्री ने जांच की दिशा बदल दी.

लैपटॉप में शिवगंगे की ऊंचाई, शांतला ड्राप तक पहुंचने का रास्ता और पहाड़ी से गिरने के बाद व्यक्ति कितनी देर जिंदा रह सकता है जैसी सर्च मिली हैं. इसके बाद पुलिस आत्महत्या के एंगल से भी जांच कर रही है.

निजी जिंदगी और हैकिंग एंगल पर भी जांच

पुलिस ने अद्वैत के CDR खंगाले तो पता चला कि वह कई युवतियों के संपर्क में था. उसकी एक गर्लफ्रेंड भी थी जबकि सगाई किसी दूसरी युवती से हुई थी. परिवार शादी की तैयारी कर रहा था. पुलिस यह भी जांच रही है कि क्या शादी को लेकर कोई वजह हो सकती है. अद्वैत टेक्नोलॉजी में प्रतिभाशाली था. पुलिस उसके हैकिंग या साइबर सिक्योरिटी कनेक्शन, बैंक ट्रांजेक्शन और ट्रेडिंग की भी जांच कर रही है.

SDRF और ड्रोन से सर्च जारी

कडुगोडी और नेलमंगला पुलिस के साथ SDRF, फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की टीमें शिवगंगे की दुर्गम पहाड़ियों में तलाश कर रही हैं. शांतला ड्राप के खतरनाक इलाकों को ड्रोन से स्कैन किया जा रहा है. एक अन्य पर्यटक द्वारा खींची गई अद्वैत की फोटो भी पुलिस को मिली है.

ये भी पढ़ें: रायपुर कमिश्नरेट का बढ़ेगा दायरा, शहर से लगे छह थाने शामिल करने का प्रस्ताव

Exit mobile version