Vistaar NEWS

Indore: बिजली कंपनी के ACE के पास 17.12 करोड़ की संपत्ति‍, 25 खातों में मिले 62 लाख रुपये, लोकायुक्त ने फ्रीज किए अकाउंट

Shivram Semil, Additional Chief Engineer of Electricity Company

बिजली कंपनी के एडिशनल चीफ इंजीनियर शिवराम सेमिल

Indore News: मध्‍य प्रदेश के पश्च‍िम क्षेत्र बिजली कंपनी के एडिशनल चीफ इंजीनियर शिवराम सेमिल की आया से ज्यादा संपत्त‍ि वाले मामले में नए खुलासे सामने आए हैं. लोकायुक्त की टीम ने जांच में अब तक शिवराम सेमिल समेत उनकी सभी परिवारिक चल-अचल संपत्त‍ियों की जांच की है. सेमिल की संपत्ति‍ का आंकड़ा अब 17.12 करोड़ रुपये हो गया है.

लोकायुक्त की जांच में सामने आया है कि 33 साल की सरकारी सेवा करने के दौरान इतनी संपत्त‍ि कैसे अर्जित की गई. सेमिल काे पद से हटाने के लिए लोकायुक्त ने ऊर्जा विभाग और बिजली कंपनी को पत्र भेजा है.

जांच में सेमिल समेत परिवार के 25 खाते मिले

विभागीय जांच में शिवराम सेमिल और उनके परिवार से जुड़े 25 बैंक खातों का पता चला है. इनमें से एसबीआई और आईडीबीआई बैंक के खाते शामिल हैं. सभी खाते शिवराम सेमिल, पत्नी रामबेटी, बेटा सौरभ, और बहू सुनीता के साथ ही उनके फर्मों के नाम पर संचालित पाए गए हैं.

मामले में लोकायुक्त टीम की कार्रवाई में शुभम इलेक्ट्रिकल और कॉर्निश पावरजोन से जुड़े छह बैंक खाते सामने आए हैं. इन सभी खातों में कुल 62.89 लाख रुपए जमा मिले हैं. इसके अलावा सौरभ सेमिल के नाम एफडी की भी जानकारी लोकायुक्त काे मिली है.

मुरैना में मिली लाखों की संपत्त‍ि

टीम जांच के दौरान मुरैना स्थि‍त संपत्त‍ियों की भी जानकारी सामने आई है. मुरैना में एक मकान भी मिला है, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है. मकान में रखे घरेलू सामान की कीमत करीब 7.51 लाख रुपये बताई जा रही है.

वहीं अलावा मुैरना में भी 20×40 फीट का प्‍लॉट और लगभग सवा बीघा कृषि भूमि होने की जानकारी सामने आई है. इन सभी संपत्त‍ियों से जुड़े दस्‍तावेज पंजीयन वि‍भाग से जुटाए जा रहे हैं.

सभी खाते किए फ्रीज

मामले में लोकायुक्त की टीम ने सेमिल और उनके परिवर से संबंधित सभी फर्मों के बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं. विभाग ने उनके और परिवार के सदस्‍यों के आयकर रिटर्न की जानकारी मांगी है. साथ ही सेबी को पत्र भेजकर शेयर बाजार में म्यूचुअल फंड और अन्‍य वित्तीय निवेशों की जानकारी भी तलब की है.

प्रथामिक जांच में 14.54 करोड़ की संपत्त‍ि आई सामने

जानकारी के अनुसार, शिवराम सेमिल को कुछ समय पहले ही प्रमोशन मिला था. वहीं एक हफ्ते बाद ही लोकायुक्त ने उनके इंदौर, पीथमपुर, धार और मुरैना समेत 9 ठिकानों पर छापे मारे हैं. टीम ने प्रथामिक जांच में बताया था कि 14.54 करोड़ रुपये की संपत्त‍ि सामने आई थी, इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने जांच को और बढ़ा दिया.

ये भी पढे़ं- Indore: आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री के 9 ठिकानों पर छापा

Exit mobile version