Vistaar NEWS

Barwani: आंखें निकालीं, प्राइवेट पार्ट काटा, शव को पाइप में छिपाया, खौफनाक वारदात, दो को उम्रकैद की सजा

Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

Barwani Crime News: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में न्यायालय ने दो आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. आरोपियों ने बेरहमी से हत्या की. मृतक की आंखें निकालीं और प्राइवेट पार्ट भी काट दिया था. इसके साथ ही सिर को पत्थर से कुचलकर शव को एक पुलिया के नीचे पाइप में छिपा दिया था.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला 2 जनवरी 2026 का है. सुभाष नामक व्यक्ति ने पलसूद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि सेनानाई गांव में रहने वाला करम सिंह मजदूरी के लिए दनोद गांव गया था. बहुत समय होने के बाद भी घर नहीं लौटा. इसके साथ ही उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है. जब तलाश की गई तो पता चला कि करम का शव छिंदघाटी में स्थित पुलिया के नीचे पाइप में छिपाया गया है.

कॉल रिकॉर्ड से मिले सबूत

पुलिस ने करम सिंह के कॉल डिटेल रिकॉर्ड को खंगाला. इससे मालूम चला कि करम की उका उर्फ सीताराम और भाया उर्फ भयराम से लगातार बातचीत हो रही थी. मृतक करम सिंह ने आरोपियों से 15 हजार रुपये उधार लिए थे. जांच-पड़ताल में सामने आया कि कर्ज की राशि मांगने पहुंची आरोपी की पत्नी के साथ करम सिंह ने छेड़छाड़ की थी. महिला ने इस बात की जानकारी पति को दी, जिसके बाद हत्या की साजिश रची गई.

ये भी पढ़ें: Indore में शुरू हुआ अमेरिका-यूरोप वाला स्टाइल, खुद भरना होगा अपनी गाड़ी में पेट्रोल

दोनों आरोपी करम सिंह को नहर के किनारे ले गए. जहां उसे बंधक बना लिया और चाकू से उसकी बेरहमी से आंखें निकाल दीं. इसके बाद उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया गया. अंतिम में आरोपियों ने पत्थर से करम सिंह का सिर कुचल दिया. शव को एक पुलिया के नीचे पाइप में छिपा दिया. इस में एट्रोसिटी एक्ट के तहत विशेष न्यायाधीश एलडी सोलंकी ने गुरुवार (15 अक्टूबर) को उका और भाया को उम्रकैद की सजा सुनाई.

Exit mobile version