Vistaar NEWS

Indore: नाबालिग से धक्का-मुक्की मामले में भाजपा नेता ने मांगी माफी, पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट में दर्ज की थी FIR

BJP leader apologized

भाजपा नेता ने मांगी माफी

Indore News: इंदौर में गरबा आयोजन के दौरान हुई घटना को लेकर कमल सिंह चौहान ने अपना पक्ष रखते हुए माफी मांगी है. उन्होंने दावा किया कि हॉस्टल में गरबा करने के दौरान एक बालिका के पिता शराब पीकर अंदर आ गए थे. उन्हें समझाने के दौरान विवाद हुआ और बीच में बालिका के आने पर बहस बढ़ गई. चौहान ने बालिका पर गाली-गलौज करने का आरोप भी लगाया.

कमल सिंह चौहान ने कहा कि वे पिछले 10-12 वर्षों से आयोजन में सेवाएं दे रहे हैं और यहां करीब 5 हजार बालिकाएं गरबा करने आती हैं. उन्होंने बालिका और उसके परिवार से माफी मांगते हुए मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नगर अध्यक्ष से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. चौहान के मुताबिक, घटना को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है और नगर अध्यक्ष की ओर से नोटिस भी जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर वे कार्रवाई के लिए तैयार हैं.

पूरा मामला क्या है?

दरअसल, इंदौर में 16 सितंबर की शाम में नवरात्रि के मौके पर एक गरबा पंडाल का वीडियो सोशली मीडिया पर तेजी से फैल गया. वीडियो में भाजपा नेता कमल चौहान को एक नाबालिग लड़की के साथ धक्का-मुक्की और अभद्रता वाला व्‍यवहार करते देखा गया. भाजपा नेता ने लड़की के परिवार वालों के सामने ही उसकी बांह पकड़ी और उसे धक्का देकर वहां से भागा दिया. इसके बाद पीड़‍िता ने पुलिस में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई.

भाजपा नेता पर लगा पॉक्सो एक्ट

पुलिस ने मामले को तुरंत संज्ञान में लिया और भाजपा नेता पर बीएनएस की धारा 74 के तहत कार्रवाई भी की. भाजपा नेता राजमाता जीजाबाई मंडल के अध्‍यक्ष है. पुलिस ने नाबालिग के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की करने के मामले में पाॅक्सो एक्ट और छेड़छाड समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की है.

ये भी पढे़ं- Indore: भाजपा नेता पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज, गरबा पंडाल में नाबालिग से की थी अभद्रता

Exit mobile version