Indore: भाजपा नेता पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज, गरबा पंडाल में नाबालिग से की थी अभद्रता
गरबा उत्सव के दौरान की थी अभद्रता
मध्य प्रदेश के इंदौर में गरबा उत्सव के दौरान एक नाबालिग बच्ची से अभद्रता और धक्का-मुक्की करने के मामले में राजमाता जीजाबाई मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौहान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और छेड़छाड़ सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है. ये मामला हीरानगर थाने में दर्ज किया गया है. इनता ही नहीं नेता को भाजपा कार्यालय भी तलब किया गया है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 16 सितंबर की शाम इंदौर के एक गरबा पंडाल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. वायरल हो रहे इस वीडियो में भाजपा नेता कमल चौहान को एक नाबालिग लड़की के साथ अनुचित तरीके से धक्का-मुक्की और अभद्रता करते हुए देखा जा सकता है. भाजपा नेता ने गरबा पंडाल में लड़की के परिवार के सामने ही उसकी बांह पकड़ ली थी. इसके बाद आरोपी ने उसे धक्का दिया और वहां से भगा दिया. बच्ची ने खुद आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने भाजपा नेता पर धारा 74 BNS के तहत भी कार्रवाई भी की है.
संगठन ने आरोपी नेता पर की कड़ी कार्रवाई
घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया. इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी के संगठन ने भी आरोपी नेता पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के सख्त निर्देश पर इस घटनाक्रम पर त्वरित कार्रवाई की गई है. प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश के बाद मंडल अध्यक्ष कमल सिंह चौहान को सीधे भाजपा कार्यालय में तलब किया गया है.
कांग्रेस भी नहीं चूक रही मौका
इतना ही नहीं ये भी माना जा रहा है कि भाजपा नेता का जल्द से जल्द पार्टी से निष्काषित किया जाएगा. दूसरी तरफ कांग्रेस भी मौका नहीं चूक रही है. विपक्षी पार्टी कांग्रेस के के प्रवक्ता अमित चौरसिया ने इस घटना का कड़ा विरोध किया था. उन्होंने मांग की थी कि नाबालिग से अभद्रता करने वाले आरोपी मंडल अध्यक्ष कमल चौहान को पार्टी से तुरंत बर्खास्त किया जाए.
ये भी पढ़ें: Barwani: आंखें निकालीं, प्राइवेट पार्ट काटा, शव को पाइप में छिपाया, खौफनाक वारदात, दो को उम्रकैद की सजा