Vistaar NEWS

‘महिला आरक्षण से बेटियों को मिलेगा अवसर’, खंडवा में बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान

khandwa rameshwar sharma statement on women reservation

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा

MP News: मध्य प्रदेश के भोपाल की हुजूर विधानसभा से विधायक रामेश्वर शर्मा शनिवार को खंडवा पहुंचे. यहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करने के साथ-साथ आयोजित कार्यक्रम में मंच से भी संबोधित किया. बातचीत और मंच संबोधन के दौरान उन्होंने महिला आरक्षण, लव जिहाद, आतंकवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा, संविधान और विभिन्न सामाजिक विषयों पर अपनी बात रखी.

वहीं, कार्यक्रम के दौरान मीडियाकर्मियों से हुई चर्चा में महिला आरक्षण को लेकर पूछे गए एक सवाल पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, देखिए, किसी के कुछ कहने से अब होना नहीं है. अब तो संसद में पास होगा और मैं भारत की बेटियों को बधाई देता हूं कि भारत की बेटियों की लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ेगी और भारत सरकार जो चाहती है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी चाहते हैं, वह अब भारत की बेटियों को राजनीतिक तौर पर अवसर मिलेगा. सब बहनों को बधाई और जो विरोध कर रहे हैं, उनके भी चेहरे बहनों आप देख लेना. वहीं, लव जिहाद पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, कोई बात नहीं है, सारे जिहाद ठिकाने लग रहे हैं.

2031 तक भारत दुनिया का सबसे ताकतवर देश

यही नहीं, मंच से संबोधन के दौरान उन्होंने आतंकवाद और सुरक्षा के मुद्दे पर कहा कि अब आतंकवादी घटनाएं धीरे-धीरे बंद हो रही हैं और आगे भी बंद होंगी, क्योंकि समाज जाग रहा है. उन्होंने कहा कि 2031 के बाद भारत दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में होगा और लोगों को देश की सेना पर भरोसा रखना चाहिए. उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि यह तब तक जारी रहेगा जब तक हर अपमान का बदला नहीं ले लिया जाता.

31 दिसंबर को हनुमान चालीसा का आयोजन

मंच से संबोधन में रामेश्वर शर्मा ने खंडवा सहित अन्य शहरों का जिक्र करते हुए कहा कि समाज के जागृत होने से कानून-व्यवस्था पर असर पड़ा है. उन्होंने गोहत्या और रामनवमी के दौरान पत्थरबाजी जैसे विषयों पर सख्त कानून और कार्रवाई की बात कही. साथ ही उन्होंने 31 दिसंबर की रात के बजाय गुरु गोविंद सिंह के परिवार के बलिदान को याद करने और हनुमान चालीसा जैसे आयोजनों से जुड़ने की अपील की.

राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता आगे बढ़े

विधायक ने बेटियों की सुरक्षा, सोशल मीडिया के बजाय प्रत्यक्ष संवाद, सांस्कृतिक जागरण और भारत के संविधान व बाबा साहब के प्रति आस्था रखने की बात भी कही. उन्होंने कहा कि संविधान और कानून के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने में समाज की भूमिका अहम है और सभी को राष्ट्रहित व सामाजिक समरसता के साथ आगे बढ़ना चाहिए.

Exit mobile version