Vistaar NEWS

‘चौड़ाई थोड़ी सी…’, वाले बयान पर कैलाश विजयवर्गीय की सफाई, बोले- कांग्रेस ने इसे गलत तरीके से उठाया

Cabinet Minister Kailash Vijayvargiya

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

Kailash Vijayvargiya: कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिला पार्षद पर दिए बयान पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि इसे कांग्रेस ने गलत तरीके से उठाया. वीडियो जारी करके बीजेपी नेता ने कहा कि अपनी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड में कार्यक्रम हुआ. इसमें मैंने पार्षद संध्या यादव के बारे में जो भी शब्द कहे. कांग्रेस ने इसे गलत तरीके से उठाया है. वो मेरी बेटी जैसी हैं. मैंने बचपन में उन्हें अपनी गोद में खिलाया है. ना ही उनके मन में कुछ है, ना ही मेरे मन में है.

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने इसे उठाया और मीडिया ने भी इसे स्थान दिया. जिसके कारण मैं दुखी हूं. मेरी बेटी संध्या जी भी दुखी हैं. मैं इस संबंध में खेद प्रकट करता हूं.

महिला पार्षद पर क्या बयान दिया था?

दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय इंदौर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 6 में 7 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. अपने संबोधन के दौरान कैबिनेट मंत्री ने महिला पार्षद संध्या यादव को लेकर ऐसी बात कह दी की विवाद हो गया. उन्होंने कहा था कि दीदी की भी चौड़ाई बढ़ गई है थोड़ी सी. इसके बाद मुस्कुराते हुए भी दिखे. ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया.

ये भी पढ़ें: ‘चौड़ाई थोड़ी सी….’, कैलाश विजयवर्गीय का आपत्तिजनक बयान, Video

कांग्रेस ने इसे निंदनीय बताया था

कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री के इस बयान को निंदनीय और बॉडी शेमिंग करने वाला बताया है. कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा था कि वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री द्वारा एक महिला पार्षद के शरीर हास्यापद टिप्पणी करना निंदनीय है. पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था. उन्होंने कहा था कि सार्वजनिक मंचों से बयान देने के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए. कांग्रेस नेता अभिनव बारोलिया ने कैबिनेट मंत्री से इस्तीफा मांगा. उन्होंने कहा कि महिला पार्षद को लेकर की गई टिप्पणी आपत्तिजनक है. सरकार को इस पर संज्ञान लेना चाहिए.

Exit mobile version