Vistaar NEWS

राहुल गांधी के MP दौरे से पहले सीएम का कांग्रेस पर हमला, बोले – युवाओं से अन्याय के लिए पहले माफ़ी मांगनी चाहिए

cm mohan yadav

cm mohan yadav

CM on Rahul Gandhi: Indore: इंदौर में राहुल गांधी के बहुचर्चित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले सियासत लगातार गरमाती जा रही है. वहीं राहुल गांधी के दौरे से पहले प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव का बयान सामने आया है. CM ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा, कांग्रेस ने युवाओं के साथ अन्याय किया, पहले कांग्रेस को उसके लिए माफी मांगनी चाहिए.

कांग्रेस के शासन पर उठाए सवाल

वहीं कांग्रेस के 1956 से 2002-03 तक के शासन पर CM ने सवाल भी उठाए और कहा कांग्रेस की सरकार में बिजली सिर्फ 5 हजार मेगावाट, आज बिजली 31 हजार मेगावाट तक पहुंच गई है. यही नहीं सीएम ने प्रति व्यक्ति आय को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा. सीएम ने दावा किया कि भाजपा सरकार में प्रति व्यक्ति आय, 11,700 से 1.67 लाख रुपये तक पहुंच चुकी है. सीएम मोहन यादव ने यह भी कहा कि कांग्रेस अपने अतीत के कर्मों की पहले क्षमा याचना करनी चाहिए.

छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर बोले सीएम

‘छात्रों की गूंज’ से पहले CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर करारा तंज कसा. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, तीन बार से राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को रोक नहीं पा रहे. कांग्रेस को पहली की गलतियों के लिए माफी मांगनी चाहिए. सीएम मोहन यादव ने कहा 55 सालों में कांग्रेस ने लोगों को जिस तरह प्रताड़ित किया, आज की पीढ़ी से माफी मांगनी चाहिए.

‘छात्रों की गूंज’ का ऑफिशियल वीडियो रिलीज

आज राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ का ऑफिशियल वीडियो रिलीज हुआ वहीं प्रचार अभियान तेजी से जारी है. 19 सितंबर को राहुल गांधी का इंदौर दौरा प्रस्तावित किया गआ है. कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां बढ़ाई हैं.

इंदौर में राहुल गांधी के बहुचर्चित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले सियासत लगातार गरमाती जा रही है. लंबे समय तक नेहरू स्टेडियम को लेकर चली कांग्रेस की जद्दोजहद के बाद आखिरकार पार्टी ने अपना नया मैदान तय कर दिया है. अब रीजनल पार्क के सामने उसी ग्राउंड पर कांग्रेस ने तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी हैं. ग्राउंड पर तमाम व्यवस्थाओं को के लिए कांग्रेस की पूरी टीम जुट गई है. यानी लोकेशन फाइनल है, तैयारियां तेज हैं और राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने अपना पूरा फोकस अब इसी मैदान पर लगा दिया है.

ये भी पढ़ें:पुल‍िस ने किया जंतर-मंतर पर 2873 अपराधियों की पहचान का दावा! जांच में खुल गई पोल

Exit mobile version