Vistaar NEWS

Dhar News: अंजली गुप्ता धरमपुरी तहसीलदार बनीं, बोलीं – कामकाज में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी

dhar Anjali Gupta has become the Tehsildar of Dharampuri

अंजली गुप्ता धरमपुरी की तहसीलदार बनीं

Dhar News: (जफर अली की रिपोर्ट) धार जिले में प्रशासनिक बदलाव के बाद एक बार फिर धरमपुरी को महिला तहसीलदार मिली है. देवास जिले से स्थानांतरित होकर आईं अंजली गुप्ता ने धरमपुरी तहसीलदार के रूप में पदभार ग्रहण किया है. वहीं, धरमपुरी तहसीलदार कृष्णा पटेल को कानवन तहसीलदार की कमान मिली हैं. नवागत तहसीलदार के पदभार ग्रहण पर धरमपुरी पटवारी संघ ने नवागत तहसीलदार का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया.

‘पारदर्शिता और समयसीमा में काम होगा’

पदभार संभालने के बाद तहसीलदार अंजली गुप्ता ने अपनी प्राथमिकताएं बताईं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का सुचारू और प्रभावी क्रियान्वयन उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी.

उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं के साथ-साथ तहसील कार्यालय में लंबित राजस्व प्रकरणों जैसे नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर और समयसीमा के भीतर किया जाएगा ताकि आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और कामकाज में पूरी पारदर्शिता बरती जाए.

ये भी पढ़ें: धार जिले में कांग्रेस संगठन का विस्तार, 9 नगरों के अध्यक्ष नियुक्त किए गए, इरफान मलिक को धरमपुरी की कमान

पटवारी संघ ने दिया सहयोग का आश्वासन

इस दौरान पटवारी संघ धरमपुरी के सदस्यों ने नवागत तहसीलदार को प्रशासनिक कार्यों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं.

Exit mobile version