MP में IPS अधिकारियों के बदले कार्यभार, मलय जैन संभालेंगे बालाघाट की कमान
MP IPS Reshuffle: गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव का आदेश जारी किया है. वहीं 9 दिन बाद बालाघाट को अपना नया पुलिस अधीक्षक भी मिल गया है.
पुलिस मुख्यालय भोपाल
MP IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश में एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया गया है. गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव का आदेश जारी किया है. वहीं 9 दिन बाद बालाघाट को अपना नया पुलिस अधीक्षक भी मिल गया है.
आईपीएस अधिकारियों के पदभार
- मलय जैन को बालाघाट जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया साथ ही हॉक फोर्स बालाघाट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
- सचिन कुमार अतुलकर को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ पुलिस महानिरीक्षक, विसबल ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
- प्रदीप शर्मा को उज्जैन में वर्तमान जिम्मेदारी के साथ सेनानी, 32वीं वाहिनी विसबल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.
- वंदना सिंह को पीटीसी इंदौर की जिम्मेदारी के साथ पुलिस अधीक्षक, नारकोटिक्स मंदसौर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.
- नगेंद्र सिंह को 25वीं वाहिनी विसबल भोपाल की जिम्मेदारी के साथ पुलिस अधीक्षक, रेल भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.




