धार जिले में कांग्रेस संगठन का विस्तार, 9 नगरों के अध्यक्ष नियुक्त किए गए, इरफान मलिक को धरमपुरी की कमान
धार जिले में कांग्रेस संगठन का विस्तार
Dhar News: (जफर अली की रिपोर्ट) मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने धार जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए 9 नगर कांग्रेस कमेटियों के नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के अनुमोदन के बाद संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले ने सूची जारी की हैं.
इन शहरों में अध्यक्षों की हुई नियुक्ति
कांग्रेस कार्यालय से जारी पत्र अनुसार धार जिले के धरमपुरी,धामनोद, माण्डव, कुक्षी, डही, मनावर, बदनावर, सरदारपुर और राजगढ़ नगरों के लिए नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं.
किन नेताओं को मिली जिम्मेदारी?
सूची के अनुसार धरमपुरी से इरफान मलिक, धामनोद से विजय शर्मा, माण्डव से अजय चंदेसरी, कुक्षी से सहदेव पाटीदार, डही से छतरसिंह चौगड़ सुरानी, मनावर से सुमित खटोड़, बदनावर से मुकेश होती, सरदारपुर से बलराम यादव और राजगढ़ से जीवनसिंह सिसोदिया को नगर कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है.
ये भी पढ़ें: धार में चरित्र पर शक में पत्नी की हत्या कर दी, शव को पेटी में छिपाया; फिर बिस्तर डालकर सो गया
आगामी चुनावी को लेकर पार्टी का बड़ा कदम
सभी नवनियुक्त पदाधिकारी कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों और संगठनात्मक अनुशासन के अनुसार काम करते हुए नगर स्तर पर संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी निकाय और पंचायत चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने धार जिले में जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करने की कवायद शुरू कर दी है.