Dhar News: (जफर अली की रिपोर्ट) धार से सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठी पोस्ट शेयर करने का मामला सामने आया है. शहर के कोतवाली थाने में एक इंस्टाग्राम आईडी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. इसके साथ ही सख्त कार्रवाई की मांग की गई है.
आतंकी की गिरफ्तारी की खबर फर्जी
आरोप है कि उक्त इंस्टाग्राम आईडी से “इस्लामपुरा धार से आतंकी गिरफ्तार, मस्जिद में मौलवी बनकर रह रहा था”. शीर्षक से एक पोस्ट की गई. शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यह पोस्ट पूरी तरह से झूठी और तथ्यहीन है.
‘छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है’
स्थानीय लोगों के अनुसार इस्लामपुरा स्थित मस्जिद से किसी भी मौलवी या व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है. मस्जिद के इमाम नियमित रूप से इमामत कर रहे हैं. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि इस तरह की पोस्ट के माध्यम से मोहल्ले और मस्जिद की छवि खराब करने तथा दो समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया गया है.
ये भी पढ़ें: पिता 20 मिनट तक देता रहा CPR, फिर भी नहीं बची जान, फादर्स डे पर नर्मदा नदी में डूबे 7 साल के कृष्णा की मौत
‘दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए’
शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से मांग की है कि संबंधित इंस्टाग्राम आईडी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाए. पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. साइबर सेल पोस्ट डालने वाले की पहचान करने में जुटी है.
