Vistaar NEWS

MP News: खंडवा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मां दुर्गा की प्रतिमा, चार युवक झुलसे

Goddess Durga idol comes into contact with high-voltage line.

हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आई मां दुर्गा की प्रतिमा

MP News: खंडवा जिले में हाईवे पर मां दुर्गा की प्रतिमा लाते समय बड़ा हादसा हो गया. बुरहानपुर से खंडवा लाई जा रही प्रतिमा मोकलगांव के पास हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गई. हादसे में टपालचाल क्षेत्र के चार युवक झुलसकर घायल हो गए. घटना में मां दुर्गा की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचा है.

जानकारी के अनुसार, मां दुर्गा की प्रतिमा को बुरहानपुर से खंडवा लाया जा रहा था. इसी दौरान मोकलगांव के पास हाईवे पर प्रतिमा हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई. हादसे में प्रतिमा के साथ मौजूद चार युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गए. घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचीं विधायक

हादसे की जानकारी मिलते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई. खंडवा विधायक कंचन तनवे भी अस्पताल पहुंचीं और घायल युवकों से जुड़ी जानकारी लेकर उनका हालचाल जाना. उन्होंने घायलों के उपचार की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली.

हाईवे पर हुए इस हादसे के बाद प्रतिमा को लाने के दौरान बिजली लाइनों के प्रति सतर्कता और सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल चारों घायल युवकों का अस्पताल में उपचार जारी है.

ये भी पढे़ं- Dhar: BJP विधायक को भूख हड़ताल का ऐलान करना पड़ा महंगा! प्रदेशाध्यक्ष ने थमाया नोटिस, 3 दिनों में मांगा जवाब

Exit mobile version