Vistaar NEWS

Raja Raghuvanshi murder case: सुप्रीम कोर्ट में टली सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका पर सुनवाई, 21 जुलाई को आ सकता है फैसला

raja raghuvanshi murder case

राजा रघुवंशी हत्याकांड

Raja Raghuvanshi murder case: इंंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्या कांड की मुख्‍य आरोपी सोनम रघुवंशी की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गई है. मामले की अगली सुनवाई अब 21 जुलाई को होगी.

सोनम और उसके दोस्‍तों ने की थी हत्या

मेघालय सरकार की तरफ से कोर्ट में पेश किए साॅलिसिटर जनरल ने पहले कहा था कि ये वहीं महिला है, जिसने अपने पति को मध्‍य प्रदेश के इंदौर से मेघालय लाकर हत्या की थी. महिला अपने पति को लेकर आई और अपने तीन दोस्‍तों की मदद से राजा रघुवंशी की बेहरमी से हत्या कर दी और शव को भी ठिकाने लगाने का काम किया था.

सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है मामला

इंदौर के रहने वाले और ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या करीब एक साल पहले उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके दोस्‍तों ने मिलकर की थी. सोनम काे निचली अदालत ने 27 अप्रैल 2026 को जमानत दे दी. अदालत के इस फैसले के खिलाफ मेघालय सरकार ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. इस याचिका को 29 जून को खारिज कर दि‍या गया था. इसके बाद सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया. पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है.

पुलिस की लापरवाही से मिली जमानत

सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि पुलिस ने सोनम को गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई, जो संविधान के अनुच्छेद 22(1) में दिए गए मौलिक अधिकारों के विपरीत है. अदालत ने इसे गंभीर चूक मानते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी गिरफ्तार व्यक्ति को अपनी गिरफ्तारी के कारण जानने और अपनी पसंद का वकील नियुक्त करने का पूरा अधिकार है.

इसी पहलू को जमानत पर विचार के दौरान महत्वपूर्ण आधार माना गया. वहीं, सोनम को जमानत मिलने के बाद राजा रघुवंशी के परिवार ने फैसले पर निराशा और दुख व्यक्त किया.

ये भी पढ़ें- राजा रघुवंशी मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट पहुंची सोनम, तीसरी बार जमानत की मांग, कल होगी सुनवाई

Exit mobile version