Indore: मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा की खबरों के बीच इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में भी राजा की मां ने न्याय की मांग दोहराई है.
चार्जशीट में टाइपिंग मिस्टेक के कारण बीएनएस की धारा 103 की जगह 403 हो गया था. जिसको आधार बनाकर सोनम के वकील ने कोर्ट में याचिका डालते हुए कहा था कि पुलिस ने चार्जशीट में धारा 403 लगाई है. जबकि बीएनएस में ऐसी कोई धारा है ही नहीं. इसलिए सोनम को पता ही नहीं है कि उसे किस अपराध में गिरफ्तार किया गया है.
Raja Raghuvanshi murder case: राजा रघुवंशी हत्या कांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गई है. मामले की अगली सुनवाई अब 21 जुलाई को होगी.
Raja Raghuvanshi murder case: सोनम ने अदालत से कहा है कि उसे इस मामले में गलत तरीके से आरोपी बनाया गया है और अभियोजन पक्ष के आरोप केवल परिस्थितिजन्य साक्ष्यों व आशंकाओं पर आधारित हैं.
विपिन ने कहा, 'सोनम एक नंबर की झूठी है. मैंने कहा था कि सोनम नेपाल चली गई है. इसका कारण ये है कि सोनम की जमानत के खिलाफ शिलॉन्ग पुलिस ने कोर्ट में याचिका दी है. लेकिन सोनम कोर्ट में सुनवाई पर नहीं पहुंच रही थी. अगर मैंने उस वक्त गलत कहा था कि सोनम शिलॉन्ग में नहीं है तो सोनम को उसी वक्त सामने आना चाहिए था.'
राजा रघुवंशी हत्याकांड में राजा का परिवार लगातार मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहा है. कुछ दिन पहले राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने मामले में सीबीआई जांच की मांग को दोहराया था. साथ ही सोनम की जमानत मिलने पर पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए थे.
शिलॉन्ग कोर्ट के राजा रघुवंशी हत्याकांड में जमानत देने के बाद सोनम जेल से रिहा हो गई थी. लेकिन अब राज्य सरकार ने जमानत के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी है.
Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम की जमानत के बाद से ही राजा का पूरा परिवार उसकी जमानत खारिज कराने में जुट गया है. इस मामले में राजा के भाई विपिन ने शिलॉन्ग में एक वकील से बात की है.
सोनम रघुवंशी ने कोर्ट में अपनी जमानत याचिका दायर की थी, जिसमें सोनम ने कहा कि उन्हें फंसाया गया है और हत्या के आरोप बिना ठोस सबूत पर आधारित हैं. अदालत ने सभी दलीलों को सुनने के बाद भी याचिका खारिज कर दी.
Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. राजा की पत्नी सोनम ने उसे मारने की पहले भी दो बार कोशिश की थी. जब वह असफल हुई तो उसने खाई में ले जाकर गिराने का प्लान बनाया.