Vistaar NEWS

Indore के होलकर स्टेडियम में चले लात-घूंसे, भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के दौरान दर्शकों में जमकर मारपीट

Holkar stadium fight between spectators india west indies match

होलकर स्टेडियम में दर्शकों के बीच झड़प

Indore T20 Match Clash: इंदौर के होलकर स्टेडियम में रविवार (11 अक्टूबर) को भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 मैच हुआ. इस मैच में इंडिया ने वेस्टइंडीज की टीम को 14 रनों से हरा दिया. जहां एक ओर भारतीय प्रशंसकों में खुशी देखी गई. वहीं, मैच के दौरान झड़प देखने को मिली. दो युवकों के बीच जमकर लात-घूंसे चले.

क्या है पूरा मामला?

मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे हुए क्रिकेट प्रशंसकों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस झड़प में एक व्यक्ति के कपड़े भी फट गए. मामला बढ़ते देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को अलग किया. जानकारी के मुताबिक किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं दर्ज कराई है. वहीं एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया का कहना है कि मामले में प्रारंभिक तौर पर किसी तरह की कोई शिकायत दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को नहीं की है.

सीरीज में भारत 2-1 से आगे

भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला बेहद ही रोमांचक देखने को मिला. भारत ने निर्धारित 20 ओवर्स में 223 रन बनाए. अभिषेक शर्मा ने 69 रनों की शानदार पारी खेली. अर्शदीप सिंह ने 3, नमन धीर ने 2, अक्षर पटेल और नीतीश रेड्डी ने एक-एक विकेट लिए. वहीं, 224 रनों का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज 20 ओवर्स में 209 रन ही बना सकी.

ये भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज के दर्शन की चाह में खरगोन से निकला युवक, 1600 KM दूर पाकिस्तान बॉर्डर पर मिला

टी-20 सीरीज में भारत 2-1 से आगे हैं. इससे पहले दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता था. अब इंडियन क्रिकेट टीम ने बढ़त बना ली है. अगला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबला 14 अक्टूबर को होगा.

Exit mobile version