Vistaar NEWS

यात्री कृपया ध्यान दें, इंदौर-उज्जैन-रतलाम के लिए चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें, देखें शेड्यूल

train

फाइल फोटो

अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपको राहत देने वाली है. दरअसल शादियों का सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में ट्रेन में बढ़ती भीड़ को लेकर पश्चिमी रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. ट्रेनों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने रतलाम मंडल से गुजरते हुए उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रमुख शहरों के लिए छह विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.

इन यात्रियों को मिलेगा फायदा

इन सभी 6 ट्रेनों का फायदा इंदौर-उज्जैन और रतलाम मंडल के लोगों के पहुंचेगा. बता दें कि इन 6 ट्रेनों में से डॉ. आंबेडकर नगर से गोरखपुर के बीच चलने वाली विशेष गाड़ी इंदौर स्टेशन होते हुए अपने गंतव्य तक जाएगी, जबकि बाकी ट्रेनों का सीधा फायदा रतलाम, उज्जैन, नागदा और दाहोद के मुसाफिरों को मिलेगा.

जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया

रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि इन विशेष ट्रेनों की आवाजाही 22 नवंबर से विभिन्न तिथियों पर प्रारंभ हो रही है. इन ट्रेनों के शुरू हो जाने से गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़, मुजफ्फरपुर, रक्सौल, बरौनी और समस्तीपुर की यात्रा करने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सकते हैं.

Exit mobile version