Vistaar NEWS

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी! इंदौर से 15 जुलाई से शुरू होगी अबू धाबी के लिए डायरेक्ट फ्लाइट, जानें शेड्यूल और किराया

Direct flight started from Indore to Abu Dhabi

इंदौर से अबू धाबी के लिए डायरेक्ट फ्लाइट उड़ान भरेगी

New Flight Starts From July: हवाई यात्रियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. अब इंदौर से अबू धाबी जाने के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिल सकेगी. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इंदौर-शारजाह की जगह इंदौर से अबू धाबी (यूएई) के लिए सीधी उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया है. बता दें कि यह फ्लाइट सेवा इंदौर एयरपोर्ट से डायरेक्ट अबू धाबी के लिए 15 जुलाई से शुरू होगी. एयर इंडिया की इस नई पहल से प्रदेशवासियों के लिए हवाई यात्रा पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगी. ऐसे में आइए जानते हैं इसके शेड्यूल के बारे में.

इंदौर से सप्ताह में कुल चार दिन उड़ान भरेगी

इंदौर से अबू धाबी के लिए 15 जुलाई 2026 से शुरू होने वाली यह फ्लाइट इंदौर से सप्ताह में कुल चार दिन उड़ान भरेगी. कंपनी के अनुसार, फ्लाइट इंदौर एयरपोर्ट से सप्ताह में तीन दिन रात 7:50 बजे रवाना होगी, वहीं रविवार के दिन रात 8:50 बजे अबू धाबी के लिए अपनी उड़ान भरेगी. बता दें कि छह सालों के बाद इंदौर एयरपोर्ट से नए रूट के लिए फ्लाइट संचालित की जा रही है.

क्या होगा शेड्यूल?

इंदौर-अबू धाबी: भारतीय समयानुसार इंदौर एयरपोर्ट से यह फ्लाइट शाम 7:50 बजे उड़ान भरेगी, जो रात 9:35 बजे (यूएई समयानुसार) अबू धाबी पहुंचेगी.

अबू धाबी-इंदौर: वहीं यूएई समयानुसार अबू धाबी एयरपोर्ट से रात 10:35 बजे रवाना होकर यह फ्लाइट रात 3:20 बजे (भारतीय समयानुसार) इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी.

रविवार का शेड्यूल

रविवार के दिन उड़ान के समय में परिवर्तन किया गया है, जो इस प्रकार है-

इंदौर-अबू धाबी फ्लाइट: भारतीय समयानुसार इंदौर एयरपोर्ट से यह फ्लाइट रात 8:50 बजे उड़ान भरेगी, जो रात 10:35 बजे (यूएई समयानुसार) अबू धाबी पहुंचेगी.

अबू धाबी-इंदौर फ्लाइट: वहीं वापसी में यह फ्लाइट रात 11:35 बजे (यूएई समयानुसार) रवाना होगी, जो सुबह 4:20 बजे (भारतीय समयानुसार) इंदौर आएगी.

ये भी पढ़ें-CG News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, अब हफ्ते में 2 दिन चलेगी अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस

कितना रहेगा किराया?

इंदौर-अबू धाबी डायरेक्ट फ्लाइट इंदौर से अबू धाबी और अबू धाबी से इंदौर के बीच का सफर 3 घंटे 15 मिनट में तय करेगी. इस फ्लाइट के किराए की बात करें, तो एयरलाइंस कंपनी और ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुसार इसका शुरुआती किराया 16 हजार 500 रुपए रहेगा.

Exit mobile version