Vistaar NEWS

Indore में लगातार बढ़ रहे HIV के मामले, 357 पाए गए पॉजिटिव, MGM कॉलेज में सबसे ज्यादा 215 केस

indore

इंदौर

Indore HIV New Cases: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से इस वक्त की बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. इंदौर में HIV के केसेस लगातार एक-एक करके सामने आते जा रहे हैं. हाल ही में, 357 नए मरीज बिमारी से संक्रमित मिले. यह आंकड़ा पिछले छह महीनों का बताया जा रहा है. आंकड़े सामने आने के बाद इंदौर में हड़कंप मच गया है.

44 हजार लोगों की हुई जांच

मिली जानकारी के मुताबिक, अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच कुल मिलाकर 44 हजार 259 लोगों की HIV की जांच हुई. जांच में 357 लोग HIV पॉजिटिव पाए गए. हैरानी की बात यह है कि, इनमें से 351 को एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) से जोड़ा गया, जबकि 6 संक्रमित अब भी उपचार से नहीं जुड़ पाए हैं. यानी पहचान के बाद सभी मरीजों तक इलाज पहुंचाने का लक्ष्य अभी अधूरा है.

एमजीएम मेडिकल की जांच में सबसे ज्यादा

गौरतलब है कि, पूरे जांच में सबसे ज्यादा संक्रमित 215 लोग एमजीएम कॉलेज के कैंप में मिले हैं. बाकि, सभी अस्पतालोंका आंकड़ा 30 के अंदर ही पता चला है. इनमें से 9 मरीजों को एआरटी से जोड़ा गया, जबकि 6 उपचार से बाहर हैं. जिले में उपचार से नहीं जुड़ पाए सभी 6 संक्रमित इसी केंद्र के आंकड़ों में दर्ज है.

बताते चलें कि, फर्स्ट-95 अभियान के तहत 6,313 लोगों की स्क्रीनिंग हुई थी जिसमें सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ प्राइवेट अस्पतालों में भी संक्रमित मरीजों की संख्या मिली है. वहीं, HIV संक्रमितों को इलाज से जोड़ने का दर 98.3 प्रतिशत बताया जा रहा है.

Exit mobile version