Indore M.Y. Hospital: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से बड़ी खबर आ रही है. बता दें, यहां के एमवाय अस्पताल की न्यू ओपीडी में मंगलवार यानी कि आज सुबह सांप घुसने से कुछ देर के लिए स्टाफ में हलचल मच गई. सुबह करीब 8 बजे ओपीडी खुलने के दौरान खिड़की के पास मौजूद कर्मचारियों ने सांप को देखा. इसके बाद उन्होंने तत्काल गार्ड को इसकी सूचना दी.
काफी देर तक परिसर में घूमता रहा
सांप को बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन वह काफी देर तक ओपीडी परिसर में फर्श और दरवाजे के आसपास घूमता रहा. इस दौरान कर्मचारियों और गार्ड ने सावधानी बरतते हुए उसे बाहर की ओर भगाने की कोशिश की. महिला गार्ड सहित अन्य सुरक्षाकर्मियों की मदद से आखिरकार सांप को ओपीडी से बाहर निकालकर झाड़ियों की ओर कर दिया गया.
सुरक्षा को लेकर बनी चिंता
घटना के दौरान किसी मरीज या कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं है. सुबह के समय न्यू ओपीडी में मरीजों और डॉक्टरों का आना शुरू हो जाता है, ऐसे में सांप के अंदर आने से सुरक्षा को लेकर भी चिंता की स्थिति बनी रही.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में सांप को ओपीडी परिसर में घूमते हुए देखा जा सकता है. अस्पताल परिसर में सांप के आने की घटना के बाद कर्मचारियों और मरीजों में भी चर्चा रही.
Asian Games 2026: शूटिंग में भारत की झोली में एक और मेडल, नीरू धांडा ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
