Vistaar NEWS

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ से पहले ‘झूठ की गूंज’, शहर की 100 से ज्यादा लोकेशन में लगे पोस्टर

indore jhoot ki goonj poster

इंदौर 'झूठ की गूंज' पोस्टर

Indore News: इंदौर में शनिवार (19 सितंबर) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम होने वाला है. इससे पहले पोस्टर वॉर शुरू हो गया है. शहर की 100 से ज्यादा लोकेशंस पर ‘झूठ की गूंज’ के पोस्टर्स लगाए गए हैं. कई जगहों पर राहुल गांधी के पोस्टर के ऊपर ही इन्हें लगा दिया गया है. इन पोस्टर्स में राहुल गांधी का चेहरा दिखाई दे रहा है, जिस पर झूठ की गूंज लिखा हुआ है. इसके साथ ही लिखा है कि झूठ की गूंज पे होगी सत्य की विजय. इन पोस्टर्स को किसने लगवाया? इसका जिक्र नहीं है. पोस्टर में सबसे नीचे jhootkigoonj.com वेबसाइट का जिक्र भी किया गया है.

‘4 रैली और 40 दावे’

‘झूठ की गूंज’ नाम से वेबसाइट jhootkigoonj.com भी बनाई गई है. इसमें राहुल गांधी के 17 जून को कोटा, 17 जुलाई को देहरादून, 8 अगस्त को प्रयागराज और 22 अगस्त को पुणे में हुए कार्यक्रम का जिक्र किया गया है. अलग-अलग कार्यक्रमों में उनके द्वारा किए गए दावों का जिक्र किया गया है. चार रैलियां, चालीस दावे और सभी की जांच की गई. इसके साथ ही दावों की पड़ताल का दावा किया गया है.

इसमें बताया गया है कि किन दावों को बार-बार दोहराया गया है. ‘हर 1 हजार में से 1 को सरकारी मिलती है’, ‘एआई नौकरियों के द्वार बंद कर रहा है’, ‘बैंकों और बाजार ने उद्यमियों को बाहर कर दिया है’ जैसे दावों को वेबसाइट में बताया गया है.

ये भी पढ़ें: Indore में 23 सितंबर को ‘नो UPI डे’, यूपीआई पर चार्ज लगाने का विरोध कर रहे व्यापारी

169 स्त्रोतों से जांच का दावा

वेबसाइट में राहुल गांधी के दावों को 169 स्त्रोतों से जांच करने का दावा किया गया है. इसमें भारत सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट, संसद और न्यूज वेबसाइट का जिक्र किया गया है. इसके साथ ही ‘झूठ की गूंज’ वेबसाइट में राहुल गांधी के द्वारा बोले गए झूठों को उजागर करने में मदद की बात कही गई.

Exit mobile version