Vistaar NEWS

Chhatron ki Goonj: ‘अंधभक्त कभी नहीं पूछेगा कि पेपर लीक क्यों हो रहे हैं…’, इंदौर में बोले राहुल गांधी

Rahul gandhi chhatron ki goonj

राहुल गांधी

Indore Chhatron Ki Goonj: इंदौर में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित कि‍या. रीजनल पार्क के पास स्थित IDA मैदान में कार्यक्रम आयोज‍ित किया गया. इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेसियों में गजब का उत्साह देखने को मिला. इस कार्यक्रम के लिए 2 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराए थे.

राहुल गांधी ने छात्रों से बातचीत के दौरान कहा कि इंदौर में हमने तय किया है कि आज का विषय ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’ होगा. छात्र बताएंगे कि सिस्टम क्या है, वह छात्रों को कैसे प्रभावित कर रहा है और किस तरह छात्रों के भविष्य के सामने चुनौतियां खड़ी हो रही हैं.

छात्रों की गूंंज कार्यक्रम की हाईलाइट्स

Kamal Tiwari

राहुल गांधी ने बताया ‘अधंभक्त्त’ कौन है?

Kamal Tiwari

राहुल गांधी ने कहा- अंधभक्त कभी नहीं पूछेगा कि स्कूलों की हालत ख़राब क्यों है? इन्फ्रास्ट्रक्चर क्यों ढह रहा है? देश में पेपर लीक क्यों हो रहे हैं?

Kamal Tiwari

‘छात्रों की गूंज’ मंच पर राहुल गांधी से एक युवा ने कहा- ‘मैं सतना जिले के बिंद क्षेत्र से आता हूं, वहां शिक्षा का स्तर बहुत खराब है. ऐसे में ज़्यादातर बच्चे भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए आते हैं. लेकिन जो बच्चे गरीब परिवारों से हैं, वे आर्थिक मजबूरियों के कारण बाहर जाकर तैयारी नहीं कर पाते. इसलिए मेरा कहना है कि शिक्षा हर वर्ग के बच्चे को मिलनी चाहिए, ये उनका हक है.’

Kamal Tiwari

राहुल गांधी ने कहा कि पूरे सिस्टम में कहीं ना कहीं अपने एक व्यक्ति को बैठाया गया है, सरकार को स्टूडेंट से खतरा है क्योंकि स्टूडेंट सवाल पूछता है.

Kamal Tiwari

.राहुल गांधी ने कहा कि स्टूडेंट प्यार से बात करता है, लेकिन अंधभक्त एरोगेंट होता है. आज हिंदुस्तान के स्टूडेंट्स खुश नहीं हैं. स्टूडेंट्स बहुत परेशान हैं, उनके ऊपर बहुत दबाव है. उन्हें भविष्य नहीं दिख रहा है.

Kamal Tiwari

एक और छात्रा याशिका ने राहुल गांधी से बात की

कहा- कॉलेज के रिजल्ट नहीं आ रहे हैं. मेरा भविष्य ख़राब हो रहा है और हजारों स्टूडेंट्स अफेक्टेड हैं. नर्सिंग स्टूडेंट ने कहा- मैंने एडमिशन लिया तो फीस मोटी भरी, कॉल सेंटर पर काम किया, फिर पैसे जमा किए और पढ़ाई की, लेकिन डिग्री नहीं मिली और अब तक बेरोजगार हैं. ये सब हमारे साथ गलत हो रहा है.

Kamal Tiwari

‘छात्रों की गूंज’ में सिस्टम पर उठे सवाल, राहुल ने तीन छात्रों से स्टेज पर की बात

अखिल ने कहा- छात्रों को लगता है, सिस्टम उनकी मदद के लिए नहीं है. छात्रों ने कहा- कई भर्तियों के पद खाली हैं, फिर भी नहीं हो रही नियुक्तियां.

राजगढ़ की छात्रा सपना गुर्जर ने कहा कि इंटरव्यू देने के बाद भी बेरोजगार बैठे हैं, आखिर भर्ती क्यों रोकी गई? इस दौरान छात्रों ने सिस्टम में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया.

Kamal Tiwari

‘छात्रों की गूंज’ में जेन-जी को संबोधित कर रहे हैं राहुल गांधी.. देखें लाइव

Kamal Tiwari

राहुल गांधी ने कहा कि स्टूडेंट्स ईमानदार होते हैं, वे सिस्टम से खुश नही हैं, स्टूडेंट्स में अहंकार नहीं होता है.

Kamal Tiwari

‘छात्रों की गूंज’ में राहुल गांधी का संबोधन

बोले- छात्र सवाल पूछते हैं, जिज्ञासू होते हैं. वे देश का भविष्य हैं…आज हम सिस्टम बनाम भविष्य पर बात करेंगे.

सुमित तिवारी

कांग्रेस नेता सोहराब पटेल की एयरपोर्ट पर जेब कटने की खबर सामने आई है. वे एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के स्वागत के लिए पहुंचे थे. उनके पर्स में करीब आठ हजार रुपये रखे थे. पटेल ने एरोड्रम थाने में जेब कटने की रिपोर्ट दर्ज कराई.

Kamal Tiwari

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ रैप पर थिरके Gen-Z


सुमित तिवारी

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बीच कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह का काफिला कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा चुका है. उनके पहुंचते ही मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हलचल बढ़ गई.

Kamal Tiwari

‘छात्रों की गूंज’ में दिखा Gen-Z का जोश

डांस और मस्ती में डूबे युवा, जमकर ले रहे कार्यक्रम का आनंद, म्यूजिक पर झूमते नजर आए छात्र, कार्यक्रम स्थल पर जोश हाई

सुमित तिवारी

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले मंच पर गहमगहमी का माहौल नजर आ रहा है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और वॉलंटियर्स आमने-सामने आ गए. अब से कुछ देर बाद राहुल गांधी होटल से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे.

Kamal Tiwari

”छात्रों की गूँज’ में जोश और उत्साह के साथ पहुंच रहे छात्र

नारेबाजी से गूंजा कार्यक्रम स्थल, छात्रों में दिखा जबरदस्त उत्साह

सुमित तिवारी

पुलिस और युवाओं के बीच बहस

राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर युवाओं-पुलिस और आयोजकों के बीच बहस हो गई. इसी दौरान डीसीपी नरेंद्र रावत मंच पर पहुंचे और कार्यक्रम का संचालन कर रहे व्यक्ति से उनकी तीखी बहस हुई है.

सुमित तिवारी

ठीक 6 बजे होटल से कार्यक्रम स्थल के लिए राहुल गांधी रवाना होंगे. इससे पहले उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उनके कोऑर्डिनेटर k.B बायजु से होटल में मुलाकात की है.

सुमित तिवारी

आयोजन स्थल पर एंट्री गेट पर जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है. पानी की बोतल, लाइटर, सिगरेट और गुटखा अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है.

Kamal Tiwari

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे हैं छात्र

Kamal Tiwari

Kamal Tiwari

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, शाम 5:00 बजे राहुल गांधी पहुंचेंगे कार्यक्रम स्थल

Kamal Tiwari

रेडिशन में ठहरेंगे राहुल गांधी.. होटल के बाहर इस वक्त कार्यकर्ताओं का जमावड़ा है. वहीं होटल के अंदर एमपी कांग्रेस के तमाम छोटे-बड़े नेता मौजूद हैं.

विनय कुशवाहा

‘हमेशा राहुल जी ऐसी बात कर देते हैं जिसमें उनकी मूर्खता दिखाई देती है’ – BJP सांसद निशिकांत दुबे

विनय कुशवाहा

राहुल गांधी पहुंचे इंदौर- देखें हर अपडेट

Kamal Tiwari

राहुल गांधी इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे

विनय कुशवाहा

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट पहुंचे. हवाई अड्डे पर कांग्रेस नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. यहां से राहुल गांधी सीधे रेडिसन होटल जाएंगे.

विनय कुशवाहा

राहुल गांधी के स्वागत के लिए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, CWC मेम्बर कमलेश्वर पटेल, विक्रांत भूरिया, हेमंत कटारे, उमंग सिंघार, कमलेश्वर पटेल, हरीश चौधरी, ओंकार सिंह मरकाम समेत कई नेता इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे.

विनय कुशवाहा

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी एयरपोर्ट पहुंचे. उन्होंने कहा कि ये गैर राजनीतिक कार्यक्रम है.

Kamal Tiwari

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 20 हजार लोगों की अनुमति

इंदौर पुलिस ने कार्यक्रम के लिए लगभग 20,000 लोगों की संख्या तय की है. छात्रों की गूंज कार्यक्रम में तीस वर्ष से अधिक किसी भी व्यक्ति की एंट्री नहीं होगी. वहीं 20 हजार से ज्यादा भीड़ होने पर आयोजकों की अतिरिक्त व्यवस्था की जिम्मेदारी होगी.

विनय कुशवाहा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पहुंचने से पहले इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा के लिए CRPF की एडवांस सिक्योरिटी टीम एयरपोर्ट पहुंच गई है. राहुल गांधी को Z+ सिक्योरिटी मिली है.

Exit mobile version