Indore Chhatron Ki Goonj Live: इंदौर में राहुल गांधी का ‘मेगा शो’, ‘छात्रों की गूंज’ में 30 साल से ज्यादा के लोगों की एंट्री नहीं
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम
Indore Chhatron Ki Goonj Live: इंदौर में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. रीजनल पार्क के पास स्थित IDA मैदान में कार्यक्रम हो रहा है. इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेसियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. इस कार्यक्रम के लिए 2 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं. राहुल गांधी इस कार्यक्रम में पेपर लीक, बेरोजगारी, एजुकेशन और प्रतियोगी परीक्षा जैसे मुद्दों को उठाएंगे.
ट्रैफिक प्लान में बदलाव
राहुल गांधी इंदौर में करीब 7 घंटे रहेंगे. दोपहर 2 बजे कांग्रेस इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां उनके भव्य स्वागत की तैयारी है. इसके साथ ही लवकुश चौराहे, एमआर-10 चौराहे, विजय नगर चौराहे और रेडिसन चौराहे पर स्वागत किया जाता है. वे करीब शाम 5 बजे सभा स्थल पर पहुंचेंगे. इसके बाद करीब साढ़े 3 घंटे यहीं रहेंगे. रात 9 बजे इंदौर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. ट्रैफिक प्लान में कई बदलाव किए गए हैं.