Vistaar NEWS

इंदौर के 11 बच्चों से भरा वाहन हिमाचल में खाई में गिरा, हादसे में टीचर समेत 7 स्टूडेंट्स घायल

Indore Students Himachal Accident

इंदौर के बच्चों से भरा वाहन हिमाचल में खाई में गिरा

Vehicle Falls Into Gorge: हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में एक बड़ा हादसा हो गया. मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से शैक्षणिक और पर्यटन पर गए स्टूडेंट्स से भरा वाहन खाई में गिर गया. इस हादसे में टीचर समेत 7 विद्यार्थियों को चोट आई है. गनीमत रही किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है. हादसे के वक्त वाहन में 11 बच्चे, एक टीचर और ड्राइवर थे.

कहां हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक हादसा सोमवार (2 नवंबर 2026) को दोपहर के वक्त कोकसर में हादसा हुआ. दरअसल, सभी मनाली से रोहतांग दर्रा होते हुए कोकसर से अटल टनल जा रहे थे. बताया जा रहा है कि गढ़बोर के पास के ड्राइवर ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया. गाड़ी 15 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. ट्रैवलर गाड़ी में चीख-पुकार मच गई. घायल बच्चों को मनाली अस्पताल और सिस्सू के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. जहां सभी का इलाज जारी है.

पुलिस का क्या कहना है?

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत एवं बचाव टीम मौके पर पहुंची. केलांग डीएसपी केडी शर्मा के अनुसार हिमाचल पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इसके बाद बच्चों का रेस्क्यू किया गया. जिस गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ, उसका नंबर HP01K9878 है. वाहन गर्ग एंड गर्ग कंपनी के प्लांट के पास हादसे का शिकार हुआ. ये पूरा मामला कोकसर थाना चौकी इलाके का है.

ये भी पढ़ें: इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट और महापौर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, तीन स्‍कूलों को भी मिले मेल

मेडिकल सर्टिफिकेट प्राप्त किए गए

हादसे के बाद पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है. जांच-पड़ताल की जा रही है. केलांग डीएसपी का कहना है कि सभी घायलों मेडिकल परीक्षण सर्टिफिकेट प्राप्त कर लिया गया है. हादसे के कारणों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

Exit mobile version