Vistaar NEWS

राजा रघुवंशी हत्याकांड में ट्विस्ट! भाई ने कहा- एक साल बाद अचानक प्राइम सस्‍पेक्ट कैसे हो गया नाबालिग?

Sonam Raghuvanshi and Raja Raghuvanshi.(File Photo)

सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी.(File Photo)

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है. राजा के परिवार ने दावा किया है कि हत्याकांड के प्राइम सस्‍पेक्ट आकाश राजपूत को पुलिस ने नाबालिग बताकर कोर्ट में पेश किया है, जबकि परिवार का इस पर कहना है कि पिछले साल गिरफ्तारी के दौरान उसकी उम्र 19 साल दर्ज की गई थी.

भाई बोला- आरोपी एक साल बाद अचानक ना‍बालिग हो गया

आकाश राजपूत के नाबालिग होने पर राजा की मां ने कहा कि अगर आकाश नाबालिग है, तो पिछले साल बालिग बताकर उसकी गिरफ्तारी क्यों हुई. वहीं राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने भी कहा है कि चार्जशीट और केस डायरी में कहीं भी आरोपी आकाश के नाबालिग होने का जिक्र नहीं था और एक साल बाद अचानक नाबालिग कैसे हो गया?

परिजनों ने सवाल उठाए हैं कि क्या केस में नया खेल शुरू हो गया है. उम्र के दस्‍तावेजों में आखिर सच क्या है? पूरे मामले में अब पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं.

परिवार कर रहा सीबीआई जांच की मांग

राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार सीबीबाई जांच की लगातार मांग कर रहा है. राजा के भाई ने कुछ दिन पहले ही मामले को सीबीआई को सौंपने और सीसीबाई जांच की मांग की थी. इसके साथ ही उन्‍होंने सोनम को मिली जमानत पर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए थे. उनका कहना था कि सोनम मामले में मुख्‍य आरोपी है और ऐसे में सोनम को जमानत मिलने से जांच और साक्ष्‍यों को प्रभावित किया जा सकता है.

राजा रघुवंशी हत्याकांड

11 मई 2025 को राजा रघुवंशी की शादी सोनम रघुवंशी से हुई थी. इसके बाद दोनों मेघालय गए, जहां 24 मई को उनका संपर्क टूट गया. 2 जून को गहरी खाई से उनका शव मिला और 9 जून को सोनम गाजीपुर के पास मिली. इसके बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया और मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है.

ये भी पढे़ं- ‘मैं शिलॉन्ग छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगी’, राजा रघुवंशी हत्याकांड में पहली बार मीडिया के सामने आईं सोनम

Exit mobile version