‘मैं शिलॉन्ग छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगी’, राजा रघुवंशी हत्याकांड में पहली बार मीडिया के सामने आईं सोनम

राजा रघुवंशी हत्याकांड में राजा का परिवार लगातार मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहा है. कुछ दिन पहले राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने मामले में सीबीआई जांच की मांग को दोहराया था. साथ ही सोनम की जमानत मिलने पर पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए थे.
Sonam Raghuvanshi gave an interview to a news channel for the first time.

सोनम रघुवंशी ने पहली बार न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया.

MP News: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी पहली बार मीडिया के सामने आई है. सोनम ने अपनी जमानत को लेकर कहा कि उसने कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सभी शर्तों का पालन किया है. सोनम ने कहा कि न्याय व्यवस्था में पूरा यकीन है और कानून का पूरा सम्मान करती है.

‘मैं शिलॉन्ग छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगी’

सोनम रघुवंशी ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं जमानत की शर्तों का पालन कर रही हूं. मैं शिलॉन्ग छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगी. फिलहाल मेरा इंदौर जाने का कोई प्लान नहीं है.’

वहीं राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बोलने से सोनम ने इनकार कर दिया. सोनम ने कहा कि मुझे मामले पर कुछ नहीं बोलना है. मामला कोर्ट में है और मुझे कानून पर पूरा भरोसा है. मेरी सभी से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें.

राजा का परिवार कर रहा है CBI जांच की मांग

राजा रघुवंशी हत्याकांड में राजा का परिवार लगातार मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहा है. कुछ दिन पहले राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने मामले में सीबीआई जांच की मांग को दोहराया था. साथ ही सोनम की जमानत मिलने पर पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए थे. विपिन ने कहा था कि सोनम मामले में मुख्य आरोपी है और जमानत मिलने के बाद जांच और साक्ष्यों को प्रभावित किया जा सकता है.

विपिन ने भोपाल के ट्विशा केस का उदाहरण देते हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड में भी सीबीआई जांच की मांग की थी. राजा ने कहा था कि जब एक लड़की की मौत में सीबीआई जांच हो सकती है तो एक लड़के की मौत पर सीबीआई जांच क्यों नहीं की जा रही है. विपिन ने कहा था कि राजा का केस पूरे देश में चर्चा में रहा था लेकिन इसके बावजूद सीबीआई जांच नहीं की जा रही है. विपिन ने पूरे मामले में राज्य सरकार पर भी सीबीआई जांच के लिए सहयगो ना करने का आरोप लगाया था. बता दें मई में शिलॉन्ग में हनीमून मनाने गए इंदौर कारोबारी की हत्या कर दी गई थी. हत्या का आरोप राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा पर लगा था. मामले में सोनम समेत सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. फिलहाल सोनम जमानत पर बाहर है.

ये भी पढ़ें: सीधी में जाम हटाने पहुंची पुलिस की टीम पर हमला, थाना प्रभारी हुए घायल, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

ज़रूर पढ़ें