Vistaar NEWS

Khandwa News: मंत्री विजय शाह ने फहराया तिरंगा, गिनाई सरकार की उपलब्धियां, मार्च पास्ट की ली सलामी

vijay shah

vijay shah

Khandwa News: मध्य प्रदेश के खंडवा में 80वें स्वतंत्रता दिवस का उत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया. जिले के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह मौजूद रहे. कार्यक्रम के अंत में जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नृत्यों पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर उपस्थित अतिथियों और नागरिकों ने जमकर तालियां बजाईं. पूरे समारोह के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.

वंदे मातरम के गायन से हुई शुरुआत

कार्यक्रम का शुरुआत वंदे मातरम के गायन से हुआ. इसके बाद मंत्री विजय शाह ने जिले के मुख्य आयोजन में तिरंगा झंडा फहराया. इस दौरान जिला कलेक्टर नागार्जुन बी गौड़ा और एसपी अगम जैन भी मौजूद रहे. ध्वजारोहण के बाद मंत्री शाह ने आसमान में तिरंगे रंग के गुब्बारे छोड़े. साथ ही मंत्री ने परेड की सलामी ली जिसके बाद पुलिस जवानों द्वारा हर्ष फायर किया गया.

सीएम मोहन यादव का संदेश प्रसारित किया

इसके बाद सबसे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव का संदेश प्रसारित किया गया. मंत्री विजय शाह ने मंच से खंडवा जिले के लिए सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को गिनाया.मंत्री शाह ने मार्च पास्ट की सलामी ली. क्रम के अंत में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.

ये भी पढ़ें: रायपुर कमिश्नरेट का बढ़ेगा दायरा, शहर से लगे छह थाने शामिल करने का प्रस्ताव

Exit mobile version