Vistaar NEWS

खंडवा में 36 घंटों से बारिश का कहर जारी! स्कूलों में छुट्टी घोषित, प्रशासन की अपील – पानी के तेज बहाव से दूर रहें

Khandwa rainfall alert holidays declared for schools

खंडवा: भारी बारिश का कहर जारी

Khandwa Heavy Rainfall: (शेख शकील की रिपोर्ट) मध्य प्रदेश में बरसात का कहर लगातार जारी है. प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आ रही तस्वीर में बरसात का कहर साफ नजर आ रहा है. खंडवा में पिछले 36 घंटे से ज्यादा समय से लगातार बारिश जारी है लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने आज खंडवा में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है. बच्चों की छुट्टी और दुकान बंद होने की वजह से लोग बारिश को इंजॉय करने भी घरों से निकल रहे हैं. ऐसे ही कुछ लोग पर के पानी पर सेल्फी लेते नजर आए.

हालांकि प्रशासन में अलर्ट जारी कर अपील की है कि ऐसे स्थान पर लोग ना जाए और सेल्फी ना ले, जहां पर तेज बहाव या अधिक पानी बह रह हो. ऐसे पुल-पुलियाओं को पार ना करें जिन पर पानी आ गया हो. बावजूद इसके लोग अपने मजे के लिए जान को जोखिम में भी डाल नजर आ रहे हैं.

भगवंत सागर डैम के 5 गेट खोले गए

खंडवा के तीन पुलिया अंडरपास में तेज बहाव में दो आईसर वाहन फंस गए. यहां भी पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी, लेकिन इसे हटाकर पार करने की कोशिश कर रहे. गनीमत है कि किसी तरह से दोनों ही वाहनों के ड्राइवर ने अपनी जान बचा ली, लेकिन उनके वाहन पानी में फंस गए. अब पुलिस पानी उतरने का इंतजार कर रही है ताकि इनका सफल रेस्क्यू किया जा सके. जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते सुक्ता नदी पर बने भगवंत सागर डैम के पांच गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है. जिले में नदी-नाले अपने पूरे उफान पर हैं.

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान जलभराव और तेज बहाव वाले रास्तों पर जाने से बचें. लगाए गए बैरिकेड्स को हटाकर जोखिम न उठाएं.

खंडवा में हुई 138 मिमी बारिश

खंडवा जिले में पिछले चौबीस घंटों में 89.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है. भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में खंडवा में 138 तथा हरसूद में 90 मिलीमीटर, पंधाना में 125, पुनासा में 46 तथा खालवा में 48 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें: Khandwa News: खंडवा में तेज बारिश से जगह-जगह जलभराव, घरों में घुसा पानी, भगवंत सागर डैम के 4 गेट खोले

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 12 अगस्त तक 339.4 मिली मीटर औसत वर्षा की गई थी, जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 549.8 मिली मीटर औसत वर्षा हो चुकी है. इस वर्ष अब तक खण्डवा तहसील में 692 मिलीमीटर, नया हरसूद तहसील में 452 मिलीमीटर, पंधाना तहसील में 616 मिलीमीटर, पुनासा तहसील में 403 मिलीमीटर तथा खालवा तहसील में 586 मिली मीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है.

Exit mobile version