Madhya Pradesh Earthquake: मध्य प्रदेश के खरगोन, खंडवा, धार और बुरहानपुर एवं आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप केंद्र (National Center for Seismology) के मुताबिक सुबह 9:15 बजे खंडवा क्षेत्र में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया. इसका केंद्र जमीन से करीब 10 किमी की गहराई में था.
भूकंप का केंद्र खरगोन रहा
NCS के अनुसार भूकंप का केंद्र 21.59 उत्तरी अक्षांश और 75.55 पूर्वी देशांतर रहा. ये स्थान धार जिले के धामनोद से लगभग 69 किमी दक्षिण और इंदौर से करीब 129 किमी दक्षिण पश्चिम में बताया जा रहा है.
स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई
खरगोन में करीब पांच सेकंड तक धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई. अचानक आए इस झटके से घबराए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. सुबह 9 बजकर 15 मिनट के करीब पर खरगोन शहर सहित आसपास के इलाकों में भूकंप का कंपन महसूस किया गया. जैतापुर, गौरीधाम, हरमन होम्स, कमला नगर सहित शहर की करीब दो दर्जन कॉलोनियों में लोगों ने झटके महसूस किए. ऐतिहातन सभी स्कूलों में बच्चों की तत्काल छुट्टी कर दी गई.
अपडेट जारी है…
