Vistaar NEWS

धार में कालीबावड़ी में नकाबपोश बदमाशों का आतंक, घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति को पीटा; मंगलसूत्र समेत जेवर लूटे

Miscreants barged into a house in Dhar and attacked an elderly couple.

धार में घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती पर बदमाशों ने हमला किया.

Input- जफर अली

MP News: धार के धरमपुरी थाना क्षेत्र के कालीबावड़ी गांव में तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति पर हमला कर लूट की. आरोपी मंगलसूत्र समेत जेवर लूटकर फरार हो गया. बदमशों के हमले में बुजुर्ग दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

3 बदमाशों ने देर रात लाठी-डंडों से किया हमला

धार जिले के धरमपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम कालीबावड़ी में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात नकाबपोश बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. तीन बदमाशों ने नेमीचंद प्रेमचंद राठौड़ के घर में घुसकर सो रहे बुजुर्ग दंपति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गए. पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

सोते समय बुजुर्ग दंपती पर किया हमला

रात करीब 1 बजे तीन नकाबपोश बदमाश घर में दाखिल हुए. घर में सो रहे नेमीचंद राठौड़ और उनकी पत्नी पर बदमाशों ने बेरहमी से हमला किया. बुजुर्ग महिला के गले से मंगलसूत्र और अन्य जेवरात छीनकर आरोपी फरार हो गए. चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और घायल दंपति को अस्पताल पहुंचाया.

मौके पर पहुंचे SP, कई टीम गठित

घटना की सूचना मिलते ही धरमपुरी थाना प्रभारी व एसडीओपी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. आज सुबह एसपी सचिन शर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. एसपी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं. सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है. जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस को घरऔर आसपास के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं. फुटेज में तीनों नकाबपोश बदमाश वारदात को अंजाम देते दिख रहे हैं पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त में जुटी है. क्षेत्र में नाकेबंदी कर सर्चिंग भी की जा रही है.

ये भी पढे़ं: ‘राम मंदिर चंदा चोरी की पूरी जिम्मेदारी BJP, विश्व हिंदू परिषद और RSS की है…’, दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना

Exit mobile version