Vistaar NEWS

MP News: नदी किनारे मिले  343 वोटर आईडी कार्ड, कांग्रेस ने की FIR दर्ज कराने की मांग

INDORE

इंदौर

MP Voter ID Cards Found: एक तरफ देश में वोट चोरी का मुद्दा गरमाया हुआ है इसी बीच मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां, नर्मदा के किनारे बड़ी संख्या में वोटर आईडी मिलने का मामला सामने आ रहा है. यह सारे वोटर आईडी इंदौर के बताए जा रहे हैं. सवाल उठ रहा है कि ये कार्ड्स यहां कैसे पहुंचे. और यहां तक इन्हें किसने पहुंचाया. वहीं, कांग्रेस पूरे मामले को लेकर हमलावर है. कांग्रेस ने थाने पहुंचकर की FIR की मांग की है.

सफाई के दौरान मिले कार्ड्स

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मुताबिक, इंदौर से 40-50 लोगों की टीम सफाई अभियान के लिए महेश्वर गई थी. टीम के सदस्य जब नर्मदा नदी के किनारे साफ सफाई शुरू की तब उनकी नजर नदी में तैर रहे और किनारे पड़े वोटर आईडी कार्डों पर पड़ी. पार्टी का दावा है कि मौके से कुल 343 मतदाता पहचान पत्र मिले हैं, जो इंदौर के हैं.

Dhar Accident: धार में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर कार पुलिया से गिरी, 4 लोग जिंदा जले

FIR दर्ज कराने की मांग की

मामले के सामने आते ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे. उन्होंने इस पूरे मामले में चुनाव आयोग के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है. पार्टी ने इस पूरे मामले को एक गंभीर विषय बताया है. जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने नर्मदा नदी में गोताखोरों की मदद से सर्चिंग कराने की मांग भी की है.

पुलिस ने क्या कहा ?

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, नर्मदा नदी किनारे सफाई अभियान केदौरान वोटर आईडी कार्ड मिले थे. राजस्व की टीम ने कार्ड्स को जब्त कर लिया है. वहीं, पुलिस ने मामले की जांच जल्द शुरू करने की बात कही है.

Exit mobile version