Ration Dealers Seven Day Strike: इंदौर सहित पूरे मध्य प्रदेश में राशन विक्रेता संघ ने अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर आज से हड़ताल शुरू कर दी है. प्रदेशभर की करीब 28 हजार उचित मूल्य की राशन दुकानें 1 से 7 अक्टूबर तक बंद रहेंगी.
राशन विक्रेता संघ की क्या मांग है?
राशन विक्रेताओं की प्रमुख मांग है कि खाद्यान्न वितरण पर मिलने वाला कमीशन 90 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए. इसके साथ ही दुकानदारों के लिए 40 रुपये हजार प्रतिमाह न्यूनतम आय सुनिश्चित करने की मांग है.
विक्रेताओं ने तौल और परिवहन में होने वाले नुकसान के लिए प्रति क्विंटल एक किलो शॉर्टेज की छूट देने की मांग भी रखी है. वहीं, कमीशन का भुगतान समय पर करने और हर महीने की 5 तारीख तक भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई है. संघ का कहना है कि वर्तमान में कमीशन मिलने में 3 से 4 महीने तक की देरी होती है. मांगें पूरी नहीं होने पर हड़ताल को आगे बढ़ाने की चेतावनी दी गई है.
यूनियन का क्या कहना है?
विक्रेता संघ का दावा है कि मध्य प्रदेश से ज्यादा बिहार, हरियाणा और दिल्ली में कमीशन मिलता है. इन राज्यों में 200 या उससे ज्यादा कमीशन मिलती है. यूनियन की ओर से कहा गया है कि जुलाई-अगस्त में कमीशन बढ़ाने की मांग की गई थी लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की गई है. राशन विक्रेता हड़ताल करने जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Indore News: महंगाई की मार! इंदौर में 3 रुपये लीटर तक महंगा हुआ दूध, आज से नई दरें लागू
5 सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलन
राशन विक्रेता संघ पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. सोमवार (28 सितंबर) को राशन विक्रेताओं ने अलग-अलग जिलों के कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपा था. इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सामने मांग रखी थी.
