Vistaar NEWS

Indore: डेढ़ घंटे लेट उड़ी इंदौर से अबूधाबी फ्लाइट, कैंसिल की सूचना पर भड़के यात्री, एयरपोर्ट पर हंगामा

indore

इंदौर एयरपोर्ट/ इमेज सोर्स-एक्स

Indore News: इंदौर से आधूधाबी जा रही फ्लाइट बुधवार को करीब डेढ़ घंटे की देरी से रवाना हुई है. फ्लाइट के निरस्‍त होने की सूचना मिलते ही यात्रियों में भारी नाराजगी देखने को मिली. एयरपोर्ट पर फ्लाइट निरस्‍त होने की खबर से हंंगामे जैसी भी स्थिति पैदा हो गई. हालांकि थोड़े ही समय में प्रबंधन ने तकनीकी समस्‍याओं को ठीक करके फ्लाइट को रवाना कर दिया.

तकनीकी खराबी के चलते दी पहले निरस्‍त की सूचना

दरअसल, फ्लाइट अपने निर्धारित समय 8:30 बजे इंदौर एयरपोर्ट से पर उड़ान भरने की तैयारी कर चुकी थी. इसी दौरान इमिग्रशन और तकनीकी समस्‍याओं के कारण यात्रियों को फ्लाइट निरस्‍त होने की सूचना दी. इस बात से नाराज यात्रियों ने अपनी आपत्ति जताई. यात्री आक्रोशित हो गए और कुछ समय तक एयरपोर्ट पर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई.

10 बजे एयरपोर्ट से रवाना हुई फ्लाइट

एयरपोर्ट पर यात्रियों की नाराजगी और उनकी आपत्ती को देखते हुए फ्लाइट एक्सपर्ट ने विमान को ठीक करने का काम शुरू कर दिया. विमान की सभी कम‍ियों को देखकर उन्‍हें ठीक किया गया और फिर फ्लाइट को उड़ान भरने के लिए हरी झंडी दिखा दी. एयरपोर्ट पीआरओ रामस्‍वरूप यादव ने कहा कि फ्लाइट में उड़ान से पहले कुछ तकनीकी समस्‍याएं थीं. जिन्‍हें ठीक करके विमान को 10 बजे रवाना कर दिया गया है.

Exit mobile version