रैंकिग में एक पायदान फिसला इंदौर एयरपोर्ट, देश के 16 हवाई अड्डों में अब किस नंबर पर?

MP News: देश का सबसे स्‍वच्‍छ शहर इंदौर यात्री सुविधाओं की रेटिंग में अच्‍छा सुधार कर चुका है, लेकिन रैंकिग में शहर का देवी अहिल्‍याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक पायदान नीचे चला गया है.
indore

इंदौर एयरपोर्ट/ इमेज सोर्स-एक्स

MP News: देशभर में अंतरराष्ट्रीय हावाई अड्डों की रैंकिंग जारी हुई है. ऐसे में मध्‍य प्रदेश के एयरपोर्ट के क्या हाल है ये देखना बेहद दिलचस्‍प है. देश का सबसे स्‍वच्‍छ शहर इंदौर यात्री सुविधाओं की रेटिंग में अच्‍छा सुधार कर चुका है, लेकिन रैंकिग में शहर का देवी अहिल्‍याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक पायदान नीचे चला गया है.

इंदौर को एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) के हवाई अड्डों की सर्विस क्वालिटी (ASQ) सर्वे के मुताबिक जुलाई से लेकर सितंबर 2026 यानी तीसरी तिमाही में इंदौर एयरपोर्ट को 5 में से 4.90 अंक प्राप्‍त हुए. वहीं अप्रैल से जून की दूसरी तिमाही में भी शहर के एयरपोर्ट की रेटिंग 4.88 रही थी. रैटिंग में 0.02 अंक का सुधार आया है, लेकिन रैकिंग में कोई बढ़त नहीं मिल सकी.

इंदौर शहर के देवी अहिल्‍याबाई होलकर एयरपोर्ट की रेटिंग देश के चुनिंदा 16 हवाई अड्डों की औसतन रेटिंग 4.90 के बराबर है. वहीं यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं के आकलन में इंदौर का प्रदर्शन औसत के अनुरूप रहा. वहीं इसका सीधा असर एयरपोर्ट की रेट‍िंग पर नहीं पड़ा है.

देश में पहले नंबर पर पुणे एयरपोर्ट

जुलाई से सितंबर की तीसरी तिमाही रिपोर्ट में 4.98 अंकाें के साथ पुणे एयरपोर्ट को पहला स्‍थान मिला. वहीं चेन्नई और पटना एयरपोर्ट 4.94 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रहे हैं. रिपोर्ट में कालीकट और वाराणसी की रेटिंग 4.93 दर्ज की गई है.

ऐसे में चेन्नई की रेटिंग दूसरी तिमाही में मिली 4.85 से बढ़कर 4.94 पहुंच गई है. इसका असर एयरपोर्ट की रैंकिंग पर पड़ा, जिसके बाद 87 से बदलकर 66 पर पहुंच गई है. वहीं कालीकट एयरपोर्ट की रेटिंग 4.82 से बढ़कर 4.93 हो गई और रैंक 90 से सुधरकर 69 हो गई. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर इस बार पीछे होता दिखाई दिया. रायपुर एयरपोर्ट की रेटि‍ंग 4.93 से घटकर 4.90 हो गई है और रैंकिग भी 66 से सीधे 77 पर पहुंच गई है.

देश के 16 एयरपोर्ट में इंदौर 10वें नंबर पर

सर्वे के मुताबिक, दुनिया भर के औसत ASQ रेटिंग के दूसरी तिमाही में 4.38 से घटकर तीसरी तिमाही में 4.36 हो गई है. इसके साथ ही इंदौर की 4.90 रे‍टिंग काफी हद तक बेहतर रही है. इंदोर देश के 16 चुनिंदा एयरपोर्ट की औसत रेटिंग में 4.88 से बढ़कर 4.90 हो गई है.

MoU लक्ष्‍य से ज्यादा अंक

रिपोर्ट में एमओयू यानी समझौता ज्ञापन के तहत एयरपोर्ट की उत्कृष्ट रेटिंग का लक्ष्‍य 5 में से 4.68 अंक निर्धारित बताया गया है. इंदौर की 4.90 रेटिंग एमओयू के इस लक्ष्‍य से 0.22 अंक ज्यादा है. यानी रेटिंग के लिहाज से एयरपोर्ट निर्धारित किए गए लक्ष्‍य से आगे हैं, इसलिए रैंकिंग में सुधार हाेने के चांस फिलहाल बने हुए है.

ये भी पढे़ं- MP News: भोपाल से इंडिगो की फ्लाइट रद्द, शिवराज सिंह चौहान भी फंसे, दिल्‍ली जा रहा था विमान

ज़रूर पढ़ें