Vistaar NEWS

पातालपानी-कालाकुंड के बीच कल से दौड़ेगी हेरिटेज ट्रेन, 20 रुपये में उठा सकेंगे नेचर का आनंद, जानिए क्या है शेड्यूल

patalpani kalakund heritage train

पातालपानी कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन

Patalpani Kalakund Heritage Train: इंदौर के पातालपानी से कालाकुंड तक फिर से हेरिटेज ट्रेन शुरू होने जा रही है. अब वीकेंड मजा दोगुना होने वाला है. यात्रियों की भारी मांग के बाद पश्चिम रेल जोन के रतलाम मंडल ने इसे फिर से चलाने का निर्णय लिया है. ये ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी.

कितना लगेगा ट्रेन का किराया?

रेलवे ने फिर से शनिवार (22 अगस्त 2026) से ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ये सप्ताह में तीन दिन यानी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी. ये उनके लिए खुशखबरी है जो अपना वीकेंड प्रकृति के बीच मनाना चाहते हैं. इस ट्रेन में कुल 6 डिब्बे हैं. इनमें से दो कोच एसी चेयरकार (C1,C2) हैं. इसके अलावा चार नॉन-एसी चेयरकार (D1, D2, D3 एवं अन्य शामिल हैं. एसी कोच के लिए किराया 256 रुपये और नॉन-एसी कोच के लिए 20 रुपये निर्धारित किया गया है. दोनों ओर के लिए यात्रियों को अलग-अलग टिकट लेना होगा.

IRCTC की वेबसाइट से होगी बुकिंग

रेलवे के मुताबिक ट्रेन नंबर 52965 पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन सुबह 11.05 बजे पातालपानी से रवाना होगी. दोपहर 1.05 बजे ट्रेन कालाकुंड पहुंचेगी. गाड़ी नंबर 52966 कालाकुंड-पातालपानी ट्रेन दोपहर 3.34 बजे कालाकुंड से रवाना होगी. शाम 4.30 बजे पातालपानी पहुंचेगी. दो स्टेशनों के बीच 10 किमी का सफर लगभग एक घंटे का सफर है. इस यात्रा के लिए यात्री IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं. रेलवे स्टेशन के पीआरएस काउंटर पर भी सुविधा उपलब्ध हैं.

ये भी पढ़ें: इंदौर-दाहोद रेल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, 2.95 किमी सुरंग लाइनिंग पूरी, 1216 मीटर का ट्रैक तैयार

क्या है इस रूट की खासियत?

पातालपानी से कालाकुंड का रास्ता बेहद सुंदर है. मानसून के दौरान ये और भी मनमोहक हो जाता है. चारों ओर हरियाली और प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है. जहां पातालपानी में यात्री पातालपानी झरने का आनंद उठा सकते हैं. इसके साथ ही टंट्या भील मामा का मंदिर देख सकते हैं. गरमा-गरम भुट्टे का आनंद लिया जा सकता है. वहीं, कालाकुंड में चोरल नदी का खूबसूरत किनारा तो देख सकते हैं. इस नजारे के साथ-साथ यहां की प्रसिद्ध मिठाई कलाकंद का लुत्फ उठा सकते हैं.

Exit mobile version