इंदौर-दाहोद रेल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, 2.95 किमी सुरंग लाइनिंग पूरी, 1216 मीटर का ट्रैक तैयार
Indore News: इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के तहत तैयार की जा रही करीब 2.95 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है.
इंदौर-दाहोद रेल परियोजना
Indore News: इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के तहत तैयार की जा रही करीब 2.95 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है. सुरंग की लाइनिंग का काम पूरा हो चुका है. अब ट्रैक बिछाने, ड्रेनेज, पीसीसी और सुरक्षा से जुड़े कार्यों को गति दी जा रही है.
बैलास्टलेस ट्रैक का काम जारी
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के मुताबिक, सुरंग के भीतर कई निर्माण कार्य समानांतर चल रहे हैं. अब तक 1216 मीटर बैलास्टलेस ट्रैक तैयार हो चुका है, जबकि 810 मीटर हिस्से में ट्रैक बिछाने का काम जारी है.
खबर को अपडेट किया जा रहा है…