Rahul Gandhi Indore: इंदौर में आज राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम होने जा रहा है. राहुल का मेगा शो थोड़ी देर में शुरू होगा. इससे पहले ही ग्राउंड पर छात्रों की भीड़ लगना शुरू हो गई है. अलग-अलग जगहों से छात्र कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं. इसी बीच रागा के नाम का चश्मा पहनकर आए युवक और ग्वालियर से आई दिव्यांशी ने सबका ध्यान खींचा है.
दिव्यांशी के पोस्टर ने खींचा सबका ध्यान
दरअसल, ग्वालियर से आई दिव्यांशी नामक युवती ने राहुल गांधी के लिए खास पोस्टर बनाया है. उनके पोस्टर पर दिल का निशान बना हुआ है. पोस्टर पर लिखा है कि आपसे प्यार है, इसलिए इंदौर आए हैं. पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि आप इतने प्यारे क्यों हैं. दिव्यांशी के पोस्टर में जेन-जी द्वारा इंट्रोड्यूस किया गया कुचु-पुचु वर्ड भी दिखा. जिसका मतलब ‘प्यारा’ होना है.
बकौल दिव्यांशी राहुल गांधी एक ऐसे लीडर हैं पहली बार कोई लीडर लड़कियों के लिए बात कर रहे हैं. इससे पहले वे पुणे भी गई थीं. दिव्यांशी ने यह भी कहा कि,वह लीडर बनेंगे तो यूथ के लिए अच्छा करेंगे.
रागा स्टाइल में पहुंचा युवक
इसी बीच मालवा से आए एक युवक का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिला. प्रसून गोयल ने राहुल गांधी के नाम का शॉर्ट फार्म यानी की ‘रागा’ लिखा हुआ चश्मा पहनकर आया. प्रसून अपने साथ एक पोस्टर भी लेकर पहुंचा है, जिस पर राहुल गांधी अपने पिता राजीव गांधी के साथ दिख रहे हैं
इंदौर के रीजनल पार्क में होगा कार्यक्रम
बताते चलें कि, राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम इंदौर के रीजनल पार्क स्थित मैदान में होने वाला है, जिसे कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो ग्राउंड’ का नाम दिया है. इसी मैदान में राहुल गांधी छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे. इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है. आपकों बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ये 5वां कार्यक्रम है. इसके पहले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम कोटा, प्रयागराज, देहरादून और पुणे में आयोजित हो चुका है.
‘राहुल गांधी से शादी करना है…’, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए दिल्ली से इंदौर पहुंची युवती
