Vistaar NEWS

12 सितंबर को इंदौर नहीं आएंगे राहुल गांधी, अब इस दिन होगा कांग्रेस का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

राहुल गांधी

Indore News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला कार्यक्रम स्‍थग‍ित कर द‍िया गया है. पहले राहुल का छात्रों की गूंज वाला कार्यक्रम 12 सितंबर को होने वाला था. लेकिन, कार्यक्रम स्‍थल की अनुमति न मिलने के कारण अब यह कार्यक्रम 19 सितंबर को आयोजित किया जाएगा.

नेहरू स्‍टेडियम की अनुमति के लिए कांग्रेस लगातार प्रयास कर रही थी, लेकिन एआईसीसी को परमिशन नहीं मिलने पर कार्यक्रम की तारीख में बदलाव किया गया. बताया जा रहा है कि अब छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए कांग्रेस रीजनल पार्क के सामने वाले आयोजन स्‍थल पर आयोज‍ित कराएगी. हालांकि अब तक यह फाइनल नहीं हुआ है.

नेहरू स्‍टेडियम की परमिशन को लेकर आज यानी कि बुधवार को ही कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिखा था. इसके साथ ही उन्‍होंने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को भी सोशल मीड‍िया पोस्‍ट के जरि‍ए कार्यक्रम के लिए जगह उपलब्‍ध कराने की अपील की थी. लेक‍िन, जैसे कार्यक्रम में बदलाव हुआ है. उससे माना जा रहा है कि जीतू के पत्र का कोई खास असर नहीं हुआ है.

नेहरू स्‍टेडियम की नहीं मिली थी परमिशन

इंदौर में होने वाले राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारियां और रूप रेखा पहले ही तय कर ली गई थी. इसके लिए शहर का नेहरू स्‍टेडियम कार्यक्रम के लिए मुख्‍य स्‍थल चुना गया था. लेकिन, स्‍टेडियम की अनुमति को लेकर शुरुआत से ही पेंज फंसा हुआ था. जिसके बाद से ही कहा जा रहा था कि कार्यक्रम की जगह में बदलाव हो सकता है.

भाजपा ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

मध्‍य प्रदेश में 26 प्रतिशत युवा मतदाता है, ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां युवा वर्ग को साधने में जुटी हुई है. इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम को भी इसी नजर से देखा जा रहा है. इसको लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला भी बोला था.

इंदौर महानगर भाजयूमो अध्‍यक्ष सौगात मिश्रा ने लेटर जारी करके लिखा था कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के मुद्दों पर राजनीति कर रही है. तो वहीं कांग्रेस कार्यक्रम के लिए युवाओं को जुटाने में जुट गई थी. राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में करीब 50 हजार छात्रों को जुटने का अनुमान लगाया गया था. अनुमति न मिलने का एक कारण इतनी बड़ी भीड़ को भी बताया गया है. यही वजह है कि कार्यक्रम की तारीख में ही बदलाव कांग्रेस को सबसे आसान तरीका लगा है. ऐसा होने के बाद कांग्रेस को भी अपनी तैयार‍ियों के लिए पर्याप्‍त समय मिल जाएगा.

ये भी पढे़ं- राहुल के कार्यक्रम को नहीं मिल रही इंदौर में जगह! जीतू पटवारी ने अब CM मोहन यादव को ल‍िखा पत्र

Exit mobile version