Vistaar NEWS

Khandwa: लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा सब इंजीनियर, 14 हजार रुपये रिश्‍वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया

Sub-engineer arrested

उपयंत्री गिरफ्तार

Khandwa News: खडंवा में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है. निर्माण कार्य के बाकी भुगतान और सुरक्षा राशि वापस करने के बदले ठेकेदार से रिश्‍वत मांगना एक एनवीडीए के उपयंत्री (सब इंजीनियर) को महंगा पड़ गया. इंदौर लोकायुक्त की टीम ने बुधवार को खंडवा के पुनासा स्थित नर्मदा विकास संभाग क्रमांक-28 के कार्यालय में कार्रवाई करते हुए उपयंत्री अशोक गौतम को 14 हजार रुपये रिश्‍वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है.

लोकायुक्त की टीम के अनुसार ठेकेदार से बिल भुगतान और स‍िक्योरिटी डिपॉजिट वापस करने के एवज में 55 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त की टीम ने आज यानी 23 सितंबर को ट्रैप की कार्रवाई की है. लोकायुक्त पुलिस के निरीक्षक सचिन पटेर‍िया ने कहा कि खरगोन जिले के सनावद क्षेत्र के ग्राम धूलवाड़ा के रहने वाले लखन राठौर ने 10 सितंबर को इंदौर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी.

ठेकेदार ने लोकायुक्त में की शिकायत

मामले में ठेकेदार ने बताया कि उसने साल 2024 में एनवीडीए पुनासा में चौकीदार कक्ष और जनरेटर कक्ष के निर्माण का ठेका लिया था. वहीं काम पूरा होने के बाद भुगतान के लिए बिल जमा किए गए थे. शिकायतकर्ता के मुताबिक निर्माण कार्य में करीब 13 लाख रुपये का भुगतान मिल चुका था, लेकिन बाकी का बचा हुआ पैसा और जमा सिक्योरिटी डिपॉजिट की राशि वापस मिलना अभी बाकी थी.

लोकायुक्त को मिली शिकायत के बाद इसका सत्यापन कराया गया, जहां उपयंत्री द्वारा 55 हजार रुपये रिश्‍वत मांगे जाने की पुष्टि की गई. इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने टैप करने की योजना बनाई.

रंगे हाथों उपयंत्री को पकड़ा

लोकायुक्त की टीम ने बुधवार को निरीक्षक सचिन पटेरिया के नेतृत्व में टीम का गठन किया और पुनासा मे दबिश दी. कार्यालय के तकनीकी कक्ष में जैसे ही उपयंत्री अशोक गौतम ने ठेकेदार से 14 हजार रुपये रिश्‍वत ली, टीम ने तुरंत उसे रंगे हाथों पकड़ लिया. लोकायुक्त ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा सात के तहत प्रकरण दर्ज किया है.

ये भी पढे़ं- मऊगंज: निलंबित उपयंत्री का अनोखा प्रदर्शन, कार्यालय के बाहर भीख मांगकर जताया विरोध

Exit mobile version