Indore News: इंदौर की पहचान यहां के जायके और स्वाद से है. इसी स्वाद को बरकरार रखे हुए है भंवरीलाल मिठाईवाला. साल 1945 से मिठास और परंपरा का सफर आगे बढ़ा रहा यह नाम आज भी ग्राहकों की पसंद बना हुआ है. यहां मिठाइयों से लेकर नमकीन और ड्राई फ्रूट्स तक कई वैरायटी उपलब्ध हैं.
पारंपरिक स्वाद के साथ ग्राहकों की पसंद का ध्यान
भंवरीलाल मिठाईवाला में पारंपरिक स्वाद के साथ ग्राहकों की पसंद का भी खास ध्यान रखा जाता है. मक्कनबड़ा, मलाई लच्छा जैसी खास मिठाइयों से लेकर अलग-अलग तरह के नमकीन और गिफ्ट पैकिंग तक, यहां हर मौके के लिए विकल्प मौजूद हैं. त्योहार हो, शादी-ब्याह या अपनों को मिठास भरा तोहफा देना हो, ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं.
मिठास के साथ परंपरा और स्वाद का अनुभव
तो अगर आप भी मिठास के साथ परंपरा और स्वाद का अनुभव करना चाहते हैं, तो भंवरीलाल मिठाईवाला जरूर विजिट कीजिए. क्योंकि यहां हर मिठाई के साथ जुड़ा है स्वाद और खुशियों का खास एहसास.
मक्खन बड़ा को मिल चुका है अवार्ड
भंवरीलाल मिठाईवाला के मक्खन बड़ा को एक स्वाद प्रतियोगिता में पुरस्कार भी मिल चुका है. यह प्रतियोगिता दो साल पहले हैदराबाद में आयोजित हुई थी, जिसमें मक्खन बड़ा को पूरे देश में पहला स्थान मिलने की जानकारी दी गई. इस उपलब्धि ने प्रतिष्ठान की पहचान को और मजबूत किया है.
देश ही नहीं विदेश में भी है चर्चा
भंवरीलाल मिठाईवाला की मिठाइयों का स्वाद देश ही नहीं, विदेशों में भी पसंद किया जाता है. सऊदी अरब के शेखों के बीच भी यहां की मिठाइयों की लोकप्रियता बताई जाती है. दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और पुणे समेत कई शहरों से भी प्रतिष्ठान को मिठाइयों के ऑर्डर मिलते हैं. परंपरा, गुणवत्ता और स्वाद के मेल ने भंवरीलाल मिठाईवाला को इंदौर की खानपान संस्कृति का एक जाना-पहचाना नाम बना दिया है.
