Vistaar NEWS

‘सोनम रघुवंशी एक नंबर की झूठी है’, नेपाल भागने वाले बयान पर राजा के भाई ने दी सफाई

Vipin Raghuvanshi (File Photo

विपिन रघुवंशी(File Photo)

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने सोनम को एक नंबर की झूठी बताया है. राजा ने कहा कि सोनम रघुवंशी लगातार झूठ बोल रही है. सोनम के घरवाले भी झूठ बोल रहे हैं. सोनम के घरवाले कहते हैं कि वो सोनम की मदद नहीं करते हैं, बेटी से कोई वास्ता नहीं हैं. जबकि सोनम का भाई और माता-पिता लगातार उसकी मदद कर रहे हैं.

‘सोनम एक नंबर की झूठी है’

विपिन रघुवंशी ने अपने सोनम के नेपाल भागने वाले बयान पर भी सफाई दी है. विपिन ने कहा, ‘सोनम एक नंबर की झूठी है. मैंने कहा था कि सोनम नेपाल चली गई है. इसका कारण ये है कि सोनम की जमानत के खिलाफ शिलॉन्ग पुलिस ने कोर्ट में याचिका दी है. लेकिन सोनम कोर्ट में सुनवाई पर नहीं पहुंच रही थी. अगर मैंने उस वक्त गलत कहा था कि सोनम शिलॉन्ग में नहीं है तो सोनम को उसी वक्त सामने आना चाहिए था. लेकिन वह उस दिन सामने नहीं आई और बाद में आकर बताया कि शिलॉन्ग में है. शिलॉन्ग नेपाल के पास में है. अगर सोनम नेपाल गई है तो ये कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है.’

CBI जांच की लगातार मांग कर रहा है राजा का परिवार

राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहा है. परिवार ने सोनम की जमानत का भी विरोध किया है. राजा के परिवार का कहना है कि हत्याकांड में सोनम रघुवंशी मुख्य आरोपी है, जबकि उसे जमानत दे दी गई है. ऐसे में सोनम और उसके घरवाले साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं. कुछ दिन पहले राजा के भाई विपिन ने सीबीआई जांच की मांग को फिर दोहराया था. विपिन ने भोपाल में ट्विशा शर्मा केस का जिक्र किया था. विपिन ने कहा था कि अगर एक लड़की के मामले में सीबीआई जांच हो सकती है तो लड़के के मामले में सीबीआई जांच क्यों नहीं हो सकती है.

ये भी पढे़ं: ‘मैं शिलॉन्ग छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगी’, राजा रघुवंशी हत्याकांड में पहली बार मीडिया के सामने आईं सोनम

Exit mobile version