जबलपुर क्रूज हादसा: बरगी डैम पहुंचे तो भावुक हो गए राकेश सिंह, शवों को देख मंत्री की आंखें हुईं नम

Minister Rakesh Singh Emotional: जबलपुर क्रूज हादसे में 9 लोगों को मौत हो गई है. रेस्क्यू ऑपरेशन कर अब तक 22 लोगों की जान बचाई जा चुकी है. इस दर्दनाक घटना ने कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह को भी भावुक कर दिया.
Jabalpur Cruise Tragedy: Cabinet Minister Rakesh Singh Gets Emotional

जबलपुर क्रूज हादसा: कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह हुए भावुक

Minister Rakesh Singh Emotional: जबलपुर के बरगी डैम में हुई दर्दनाक दुर्घटना ने सभी झकझोर दिया है. इस हादसे में कई घरों के चिराग बुझ गए हैं. जिसने भी इस घटना के बारे में पढ़ा, सुना और देखा उसकी आंखें नम हो गईं. क्या आम और खास सभी भावुक नजर आए. मध्य प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह मौके पर पहुंचे. वे भी खुद पर नियंत्रण नहीं रख सके.

कैबिनेट मंत्री के आंखों में आए आंसू

जबलपुर पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक राकेश सिंह क्रूज हादसे के बाद से मौके पर डटे रहे. जैसे कैबिनेट मंत्री को घटना के बारे में जानकारी मिली तो वे दिल्ली से जबलपुर के लिए रवाना हो गए. घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया और रातभर मौके पर मौजूद रहे. राहत और बचाव अभियान के बारे में पल-पल की जानकारी लेते रहे.

बरगी डैम में रेस्क्यू ऑपरेशन शुक्रवार (1 मई 2026) को भी जारी रहा. जैसे ही पानी से शवों को निकाला गया, मंत्री राकेश सिंह की आंखें नम हो गईं. इस द्रवित करने वाले दृश्य में मंत्री अपने आप को रोक नहीं पाए और उनकी आंखों से आंसू झलक पड़े.

ये भी पढ़ें: ‘ठूंस-ठूंसकर पर्यटकों को भरा गया…’, जबलपुर हादसे में रेस्क्यू किए गए शख्स का आरोप, भोपाल की घटना से नहीं लिया सबक

9 लोगों के शव निकाले गए

नर्मदा नदी पर स्थित बरगी डैम में गुरुवार (30 अप्रैल 2026) को मौसम के अचानक खराब हो जाने से क्रूज का बैलेंस बिगड़ा और डूब गया. जानकारी के मुताबिक इसमें 31 पर्यटक सवार थे. NDRF और सेना ने अभियान चलाकर 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. अब तक पानी से 9 शवों को बाहर निकाले जा चुके हैं.

ज़रूर पढ़ें