MP News: आज के जैन जी ने डिजिटल युग और सोशल मीडिया के दौर में जब खुद को किताबों से दूर कर लिया है तब ऐसे में जैन अल्फा किताबों के करीब जा रहा है जबलपुर में महज 13 साल की उम्र में एक नाबालिक ने किताब लिख डाली है जब बच्चे सोशल मीडिया में रिल्स और वीडियो बनाने में जुटे हुए हैं उस दौर में शहर के शाश्वत सिंह राजपूत ने एक काल्पनिक दुनिया के आधार पर सस्पेंस थ्रिलर पर किताब लिखी है जब शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है.
जबलपुर के ग्रीन सिटी निवासी कक्षा 7वीं के स्टूडेंट 13 वर्षीय शाश्वत सिंह राजपूत ने अपनी पहली बुक ‘चेजिंग द अननोन’ लिखी है. यह एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर उपन्यास है. इस बुक के जरिए शाश्वत अपना डेब्यू कर रहे हैं. राइटिंग के अलावा उन्हें साइंस प्रोजेक्ट बनाने, पेंटिंग करने में भी विशेष रुचि है. उन्होंने बताया कि यह बुक 17 वर्ष तक के स्टूडेंट्स के लिए है. वे जल्द ही इसका अगला पार्ट भी लिखेंगे.
14 वर्षीय जॉन की है कहानी
यह कहानी 14 वर्षीय जॉन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार के साथ पेरिस से न्यूयॉर्क आता है. जॉन को महसूस होता है कि उसका परिवार किसी पुराने और खौफनाक रहस्य से भाग रहा है. एक तूफानी रात में जब वह घर पर अकेला होता है, तब उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. बिजली चली जाती है, फोन बंद हो जाते हैं और उसके घर के बाहर एक रहस्यमयी नकाबपोश व्यक्ति दिखाई देता है.
सफेद मुखौटे पर लाल रंग की तीन धारियां लिए यह शख्स जॉन के अतीत से जुड़ा ऐसा सच लेकर आता है, जो पूरे परिवार को खतरे में डाल देता है. कहानी पाठकों को न्यूयॉर्क से पेरिस की गलियों तक ले जाती है. जहां एक पुराने पारिवारिक रहस्य का पर्दाफाश होता है.
शाश्वत को बचपन से है नई-नई कल्पनाएं करने का शौक
शाश्वत ने बताया कि उन्हें बचपन से ही कहानियां पढ़ने और नई-नई कल्पनाएं करने का शौक रहा है. वे अक्सर अपने मन में पात्र और घटनाएं गढ़ते थे. धीरे-धीरे यही कल्पनाएं कागज पर उतरने लगीं. थ्रिलर और मिस्ट्री शैली में उनकी खास रुचि है, इसके चलते उन्होंने अपने पहले ही उपन्यास के लिए एक सस्पेंस से भरी कहानी चुनी. उन्होंने बताया कि बुक लिखने में किसी की मदद नहीं लीं, बल्कि स्कूल स्टडी के साथ अपने इस कार्य को भी मैनेज किया. शाश्वत, भावना-शैलेन्द्र सिंह राजपूत के सुपुत्र हैं.
शाश्वत ने लिखी ‘Chasing the Unknown’
शहर में आयोजित भव्य पुस्तक लोकार्पण समारोह में 13 वर्षीय प्रतिभाशाली लेखक शाश्वत सिंह राजपूत की पुस्तक ‘Chasing the Unknown’ का लोकार्पण किया गया. कार्यक्रम में शहर के शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही. 13 वर्षीय शाश्वत ने छोटी उम्र में ही अपनी प्रतिभा से अलग पहचान बनाई है.
उन्होंने भाषण, गीत, पेंटिंग, मैथ्स ओलंपियाड और खेलकूद सहित विभिन्न क्षेत्रों में हिस्सा लेकर उपलब्धियां हासिल की हैं. शाश्वत ने छोटी उम्र में ही कविता लेखन शुरू किया. छोटी-छोटी कविताओं से शुरू हुआ उनका यह सफर अब एक पूरी पुस्तक के रूप में सामने आया है. ‘Chasing the Unknown’ उनकी रचनात्मक सोच, कल्पनाशीलता और अज्ञात को जानने की जिज्ञासा को दर्शाती है.
ये भी पढे़ं- बड़वानी के बाद CM मोहन यादव का टीकमगढ़ में एक्शन, जिला पंचायत सीईओ को हटाया, कई अधिकारियों का इंक्रीमेंट रोका
