Vistaar NEWS

Damoh News: मोहर्रम की रात ‘फायर स्टंट’ पड़ा भारी, मुंह में भड़की आग, मोबाइल कैमरे में कैद हुआ खौफनाक हादसा

Fire flares up in young man's mouth while performing a fire stunt.

फायर स्टंट करते समय युवक के मुंह में भड़की आग

Damoh News: मध्य प्रदेश के दमोह में मोहर्रम की शहर गश्त के दौरान रोमांच दिखाने की कोशिश एक युवक पर भारी पड़ गई. जलती मशाल के सामने मुंह से पेट्रोल की फूंक मारकर आग उगलने का स्टंट करते समय अचानक आग युवक के मुंह के भीतर तक पहुंच गई. देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरातफरी फैल गई. इस पूरे हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

गढ़ी मोहल्ला में हुआ हादसा

दरअसल, जिले के गढ़ी मोहल्ला में मोहर्रम की पारंपरिक शहर गश्त के दौरान बड़ी मशाल जलाई गई थी. इसी दौरान कुछ युवक आग के साथ स्टंट कर रहे थे. एक युवक लगातार मुंह में पेट्रोल भरकर मशाल की ओर फूंक मारते हुए आग उगल रहा था. शुरुआती कुछ प्रयास सफल रहे, लेकिन चौथी बार जैसे ही उसने पेट्रोल की फूंक मारी, आग उल्टी दिशा में उसके मुंह के भीतर चली गई. देखते ही देखते उसके मुंह और गले में आग फैल गई और युवक दर्द से तड़प उठा.

गंभीर रूप से झुलसा युवक

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बाहरी आग बुझाई, लेकिन पेट्रोल अंदर तक पहुंचने के कारण युवक गंभीर रूप से झुलस गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है.

मोबाइल कैमरे में कैद हुआ हादसा

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे हादसे को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह हादसा आग से जुड़े खतरनाक स्टंट के गंभीर जोखिम की एक बड़ी चेतावनी भी बन गया है.

ये भी पढे़ं- Damoh: ‘एक साल बाद जिंदा रही तो मिल पाएगा?’ PM आवास के इंतजार में केंद्रीय मंत्री की मौसी जनसुनवाई के दौरान हुईं भावुक

Exit mobile version